23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर में शुक्रवार काे ड्रोन से निगरानी, फाेर्स के साथ सड़क पर निकले एसएएसपी

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर में शुक्रवार काे ड्रोन से निगरानी, फाेर्स के साथ सड़क पर निकले एसएएसपी

Highlights संक्रमण के खतरे को देखते हुए बढ़ाई निगरानी जामा मस्जिद के पास की गई ड्रोन से निगरानी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 1 May 2020, 5:33 PM IST

ssp_saharaanpur.jpg

ssp

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच शुक्रवार काे सहारनपुर में एसएसपी ने पैदल मार्च किया। नमाज के समय एसएसपी फाेर्स के साथ पैदल निकले और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का भ्रमण किया। इसी दाैरान ड्रोन से भी निगरानी कराई गई।

यह भी पढ़ें: नोएडा: दूसरों जिलों में फंसे स्टूडेंट्स को वापस भेजने की तैयारी शुरू, घर जाने के लिए तो भरना होगा यह फॉर्म

रमजान माह का पहला शुक्रवार हाेने की वजह से खुद भ्रमण पर निकले एसएसपी ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार काे पुलिस टीमें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भ्रमण करती हैं। लाेगों काे यही कहा जा रहा है कि, मस्जिद में नमाज ना पढ़ें अपने घरों पर ही नमाज पढ़ें। उद्देश्य यही है कि लॉक डाउन का पालन हो सके। दरअसल सहारनपुर में लगातार कोरोना मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में यहां साेशल डिस्टेंस का पालन कराना आवश्यक हाे गया है। लॉक डाउन का पालन करना ही एक मात्र उपाय है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पांच नए मामले सामने आए तीन काे मिली छुट्टी, अब कुल कोरोना मरीज 172

शुक्रवार काे धार्मिक स्थलों में भी भीड़ ना इकट्ठा हाे इसी उद्देश्य के साथ पैदल मार्च किया गया। इस दाैरान लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घरों में ही रहें घरों से बाहर ना निकलें। उन्हाेंने यह भी कहा कि अच्छी बात यह है कि शुक्रवार काे भी लोगों ने लॉक डाउन का पालन किया और अपने घरों पर नमाज पढ़ी।

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर : सहारनपुर मंडल में 30 राेगियों ने जीती कोरोना से जंग, अस्पताल से पहुंचे घर

देवबंद में पैरा मिल्ट्री फाेर्स लगाई गई है। अर्द्धसैनिक बल गश्त कर रहा है। एसएसपी ने यह भी कहा कि हर किसी काे लॉक डाउन का पालन करना हाेगा यदि काेई भी व्यक्ति ऐसा नही करता है ताे उसके खिलाफ कार्रवाई हाेगी। किसी काेे भी छोड़ा नहीं जाएगा।