Highlights सहारनपुर के लाेग भर चुके हैं 1 करोड़ 31 लाख का जुर्माना लॉकडाउन उल्लंघन पर पुलिस से मिल रही हर राेज सजा
सहारनपुर। लॉक डाउन ( lockdown ) तोड़ने पर सहारनपुर के लाेग अब तक सवा कराेड़ से अधिक का जुर्माना भर चुके हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी रकम जुर्माने के रूप में देने के बाद भी इस शहर के लाेगाें काे पुलिस हर राेज मुर्गा बन रही है।
कोरोना वायरस ( Corona virus ) खतरे काे देखते हुए पूरे देश में लॉक डाउन है। ऐसे में सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच राशऩ और जरूरी कार्यों से बाहर निकलने की छूट है। सहारनपुर के लाेग इस अवधि में बड़ी तादाद में लॉक डाउन ताेड़कर बाहर निकल रहे हैं। इन लोगों काे पुलिस हिरासत में ले लेती है और फिर थाने ले जाकर पुलिस इनकी 'याेग' क्लास चलाती है। इस तरह हर राेज लॉक डाउन ताेड़ने वालों काे यहां मुर्गा बनाया जा रहा है। इनसे उठक-बैठक लगवाई जाती हैं और मेंढक चाल चलवाया जाता है।
एक नजर यहां भी
सहारनपुर जिले में 23 मार्च से ही पुलिस ने सख्ती कर दी थी। 23 मार्च से 2 मई तक के आकड़ों पर नजर डाली जाए ताे इस अवधि में सहारनपुर पुलिस ने 39 हजार 261 वाहनों काे चेक किया। इनमें से 14 हजार वाहनों का चालान किया गया और 1485 वाहनों काे माैके पर ही सीज कर दिया गया। इन सभी वाहन स्वामियों पर एक कराेड़ 32 लाख से अधिक का जुर्माना ( सम्मन शुल्क) अब तक लगाया जा चुका है। बावजूद इसके इस शहर के लाेग सुधरने काे कतई तैयार नहीं है। यहां के लाेग हर रोज लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। लॉक डाउन तोड़ने वालों काे पुलिस हर राेज मेंढक चाल चला रही है।
लॉक डाउन का सबसे अधिक उल्लंघन काेतवाली मंडी क्षेत्र में हाे रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद मंडी पुलिस की कार्रवाई का ग्राफ कह रहा है। काेतवाली मंडी पुलिस अब तक 900 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।