सरसावा एयरबेस स्टेशन से फूलों के साथ सेना के हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। पीजीआई चंडीगढ़, एम्स ऋषिकेश और देहरादून हॉस्पिटल के साथ-साथ वेस्ट यूपी के रेड जोन में शामिल सहारनपुर के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कोरोना योद्धाओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ सभी मौजूद रहे।