सहारनपुर

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद यूपी के इस जिले में अलर्ट हुआ प्रशासन, सड़क पर दिखी भारी पुलिस फोर्स

मुख्य बातें नगर और देहात क्षेत्र में एसडीएम और सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च शहर में कई जगहों पर तैनात की गई पीएसी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर भी लिया जायजा

less than 1 minute read
Aug 22, 2019
flagmarch.jpg

देवबंद। दिल्ली में भीम आर्मी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई हिंसक झड़प के चलते चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। इतना ही नहीं जिले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध बनाया।

एलआईयू को भी किया गया अलर्ट

गुरुवार को एसडीएम राकेश कुमार और सीओ अजय शर्मा के नेतृत्व में नगर और देहात क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासन ने चौक और चौराहों समेत मुख्य सड़कों पर पीएसी बल भी तैनात किया हुआ था। हालांकि नगर और देहात क्षेत्र में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की नजरें लगी थी। वहीं एलआईयू विभाग भी अपने संपर्क सूत्रों से क्षेत्र के भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहा। प्रशासन ने देर शाम उस समय राहत की सांस ली। जब देवबंद क्षेत्र में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया गया। पुलिस-प्रशासन ने नगर समेत क्षेत्र के गांव बाहदरपुर, ठोकरपुर, इस्सरपुर और लबकरी में फ्लैगमार्च किया। इस दौरान कोतवाली का कार्यभार देख रहे यादराम यादव एवं इंस्पेक्टर संजय सिंह भी मौजूद रहे।

Published on:
22 Aug 2019 07:31 pm