सहारनपुर

सहारनपुर में सीढ़ियां उतर रहे पुलिसकर्मी की पैर फिसलने से हाे गई माैत

सहारनपुर में एक सिपाही की सीढ़ियां उतरते हुए पैर फिसलने से मौत हो गई। पुलिस ने सिपाही के शव के पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया है

2 min read
पुलिस

सहारनपुर। मैं समय हूं। सहारनपुर पुलिस आज यही कह रही है। कारण भी है, दरअसल सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ में एक पुलिसकर्मी की सीढ़िया उतरते हुए पैर फिसल जाने से माैत हाे गई। इसके सिर में गंभीर चाेट आई थी। आनन-फानन में पुलिसकर्मी इसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में इसकी माैत हाे गई। पुलिसकर्मी की माैत के बाद जिला पुलिस में शाेक जैसा माहाैल है। मृतक पुलिसकर्मी के परिजन सहारनपुर पहुंचे हैं। डॉक्टर अब मृतक का पाेस्टमार्टम कर रहे हैं ताकि माैत के सही कारणाें का पता चल सके। फिलहाल यही माना जा रहा है कि पैर फिसलने से पुलिसकर्मी के सिर में भयंकर चाेट आई आैर इसी से उसकी माैत हाे गई।

सुबह के समय हुई दुर्घटना

ये भी पढ़ें

घायल के पेट से आंत बाहर निकल पड़ी फिर भी नहीं आए डॉक्टर जानिए डीएम ने कैसे बचाई जान

यह दुर्घटना सुबह के समय हुई। बताया जाता है कि पुलिसकर्मी आेम सिंह पुत्र सुखबीर निवासी बागपत अपने क्वार्टर से नीचे उतर रहा था। इसकी वर्तमान तैनाती बिहारीगढ़ थाने में है आैर यही पर इसका क्वार्टर भी है। सुबह के समय आेम सिंह अपने क्वार्टर से सीढ़िया उतर रहा था। इसी दाैरान इसका पैर फिसल गया आैर यह सीढ़ियाें से नीचे आ गिरा। बताया जाता है कि सिर में भयंकर चाेट लग जाने की वजह से यह बेहाेश हाे गया आैर माैके पर ही गिर गया। जब साथी पुलिसकर्मी ने इसे खून से लथपथ पड़ा देखा ताे इस घटना का पता चला। इसके बाद साथी पुलिसकर्मी ने शाेर माया ताे अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। इस तरह घटना का पता चलने पर इसे अानन-फानन में अस्पताल ले जाया जा गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टराें ने इसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल आेम सिंह काे लेकर जिला अस्पताल सहारनपुर पहुंचे । यहां डॉक्टराें ने इसका उपचार शुरू किया लेकिन आेम सिंह का समय पूरा हाे चुका था आैर चाहकर भी डॉक्टर इसे बचा नहीं सके। जिला अस्पताल के चिकित्सकाें ने इसे मृत घाेषित कर दिया। इसके बाद खबर फैली ताे पुलिस महकमें में जैसे शाेक छा गया। हर काेई इस बात काे लेकर हैरान है कि किस तरह से महजड सीढ़िया चढ़ते हुए आेम सिंह की जान चली गई। एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार ने पुलिसकर्मी की इस आक्सिमक माैत पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार काे उचित विभागीय सहायता दिलवाए जाने की बात कही है। बिहारीगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मी के सीढ़िया उतरते हुए पैर फिसल जाने आैर इस फिसल जाने से लगी चाेटाें से पुलिसकर्मी आेम सिंह की जान चली जाने की पुष्टी की है।

ये भी पढ़ें

इस आईपीएस ने दुल्हन की तरह सजवाया थाना ताे सैकड़ाें समेत डीआईजी आैर विधायक भी पहुंचे

Published on:
30 Apr 2018 02:22 pm
Also Read
View All