1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
इस आईपीएस ने दुल्हन की तरह सजवाया थाना ताे सैकड़ाें समेत डीआईजी आैर विधायक भी पहुंचे
Play video

इस आईपीएस ने दुल्हन की तरह सजवाया थाना ताे सैकड़ाें समेत डीआईजी आैर विधायक भी पहुंचे

सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार के कायाकल्प अभियान के तहत धूम धाम से मनाया गया बड़गांव थाने का शताब्दी वर्ष
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 23 Apr 2018, 5:36 PM IST

सहारनपुर में इन दिनाें पुलिस थानाें का कायाकल्प कराया जा रहा है। सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार की आेर से यह प्राेग्राम एक के बाद एक थानाें में चल रहा है। कायाकल्प के साथ ही जिले में एेसे थानाें के शताब्दी वर्ष मनाए जा रहे हैं जिनकी स्थापना काे 100 वर्ष पूरे हाे चुके हैँ। इसी अभियान के तहत रविवार काे बड़गांव थाने में शताब्दी समाराेह का आयाेजन किया गया। इस माैके पर पूरे थाने काे रंग बिरंगी लाईटाें से सजाया गया। खास बात यह रही कि इस प्राेग्राम का आयाेजन क्षेत्रीय लाेगाें की आेर से ही कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियाें के अलावा क्षेत्रीय जनता काे भी इस प्राेग्राम में बुलाया गया आैर जनता से प्राेग्राम का मंच भी साझा किया गया। यहां जनप्रतिनिधियाें ने जनता आैर पुलिस अफसराें ने अपने-अपने विचार रखे। इस प्राेग्राम के तहत पुलिस थानें की बिल्डिंग का जीर्णाेउद्धार हुआ ही साथ ही पुलिस आैर पब्लिक के रिश्ताें काे आैर अधिक बेहतर बनाए जाने की बात भी की गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भाेज का भी आयाेजन किया गया। 111 वर्ष पूरे हाेने पर इस कार्यक्रम का आयाेजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, शशि बाला पुंडीर, राजीव गुंबर समेत बड़ी संख्या में लाेग माैजूद रहे। इधर पुलिस की आेर से सहारनपुर डीआईजी शरद सचान आैर एसएसपी बबलू कुमार के अलावा एसपी देहात विद्या सागर मिश्र समेत बड़गांव थाने आैर अन्य थानाें का स्टाफ भी माैजूद रहा।