सहारनपुर

सहारनपुर में समर्थकों साथ कांग्रेस में शामिल हुए पर प्रसपा नेता

प्रसपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है इमरान मसूद ने चाैधरी नीरपाल काे ज्वाइन कराई पार्टी  
less than 1 minute read
imran_msood.jpg
congress

सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( PSP ) के प्रदेश सचिव एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी नीर पाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ( congress leader imran masood ) ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई। सहारनपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली ने बताया कि चौधरी नीर पाल सिंह के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद सहारनपुर में कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता का विश्वास कम हो रहा है और ऐसे में कांग्रेस से विकल्प है।

प्रसपा नेता के पिछले कई दिनाें से कांग्रेस में ज्वाइन करने की चर्चाएं चल रही थी। चाैधरी नीरपाल भारतीय जाट महासंघ के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं और किसान-मजदूर संगठन भी बना रखा है। इस तरह कांग्रेस ज्वाइन करते हुए उन्हाेने कांग्रेसियाें काे भराेसा दिलाया है कि उनके जितने भी संघ हैं उनके भी पदाधिकारियाें ने उनके साथ कांग्रेस ज्वाइन की है।

Updated on:
14 Jul 2020 06:29 pm
Published on:
14 Jul 2020 06:28 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला