सहारनपुर

इन 6 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

इन 6 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read
May 08, 2018

सहारनपुर. मंगलवार यानी आज ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, अष्ठमी विक्रम सम्वत 2075 को आपका राशिफल कैसा रहने वाला है। बता रहे हैं महंत राघवेंद्र स्वामी।

मेष राशि वालों को आज ध्यान रखना है कि वह किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचें। अपने ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कागजातों को संभालकर रखें। आज उनके गुम होने की आशंका है।

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। लाभ की संभावना भी हैं। आज कार्यालय में या जहां आप काम करते हैं वहां सहयोगियों के साथ भी आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज का दिन औसत रहेगा। आज जीवन साथी से बात करें जीवनसाथी के साथ यदि कुछ अनबन है तो उसमें प्रेम का संचार होने के आसार हैं।

कर्क राशि वाले आज अपना दिन प्रभु के स्मरण के साथ प्रारंभ करें। आज का दिन उनके लिए अच्छा है और लाभ की संभावना भी हैं।

सिंह राशि वालों के लिए दिन रुकावट से भरपूर होगा, लेकिन परेशान ना हों पूरी सामर्थ्य के साथ सामना करें। ऐसा हो सकता है कि आज पूरा दिन रुकावटों को दूर करने के प्रयत्न में ही लग जाए।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। लाभ की संभावना है। कुछ वस्तुएं जिनकी इच्छा पिछले कुछ समय से कर रहे हैं। उनके भी आज मिलने की संभावना प्रबल है।

तुला राशि वालों के लिए भी आज का दिन उत्तम है। लाभ रहेगा एवं आपके द्वारा ऐसे लोगों को माफ किया जाएगा, जिनसे पूर्व में कुछ गलतियां हो गई थी यह आपका बड़प्पन दिखाएगा।

वृश्चिक राशि वाले अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आपको कार्य क्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी निर्वाह करने के लिए मिल सकती हैं। टाले नहीं इसके लिए तैयार रहें।

धनु राशि वाले अपने ऊपर पूर्ण विश्वास रखते हुए कार्य करें। किसी अन्य के ऊपर भरोसा करना आज नुकसानदायक रहेगा।

मकर राशि वाले आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे और खासतौर से कैरियर उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। धैर्य से काम लें और प्रभु का स्मरण करें।

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाभदायक रहेगा पिछले कुछ समय से लंबित काम सार्थक एवं सिद्ध होंगे।

मीन राशि वालों के लिए दिन प्रारंभ में कुछ तनाव वाला रहेगा, परंतु बाद में औसत रूप से ठीक ठीक रहेगा। प्रेमी एवं प्रेमिका के मध्य संबंधों में नवीनता आएगी।

Published on:
08 May 2018 09:24 am
Also Read
View All