1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात तेज आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, आज भी हाई अलर्ट, पश्चिमी यूपी में सभी स्कूल बंद

आंधी-तूफान की वजह से गाजियाबाद के पूठ गांव के आसपास कई झुग्गियां हुईं तबाह, कई इलाकों में बिजली गुल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 8 May 2018, 9:12 AM IST

ghaziabad

नोएडा। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देर रात देश के कई हिस्सों में तेज आंधी और तूफान ने कहर बरपाया। धूल भरी आंधी के साथ ही कई स्थानों पर बारिश भी हुई। सूबे के भी कई जिलों में तेज हवाओं के झोंको ने लोगों को परेशान किया। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आधी रात में आए आंधी-तूफान से जहां कई जगह बिजली गुल हो गई वहीं यातायात भी प्रभावित हुआ। हालाकि मौसम विभाक के मुताबिक अभी भी खतरा टला नहीं है। आज भी तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते गाजियाबाद नोएडा समेत पश्चिमी के कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :तूफ़ान की आहट से स्कूल कॉलेज बंद, अधिकारीयों को अलर्ट जारी

दरअसल पश्चिमी यूपी में भयानक तूफान रात 11 बजे के करीब शुरू हुआ जब लोगों के सोने का समय हो रहा था। लेकिन जैसे ही लोगों को इस भयानक तूफान की आहट मिली, सभी सचेत हो गए। सूबे के कई जिलों में धूल भरी आंधी के चलते विद्युत विभाग ने किसी दुर्घटना की आशंका के चलते शहर की बिजली की आपूर्ति को रोक दिया। नोएडा गाजियाबाद में जहां कई गावों में लोगों की झुग्गियां तबाह हो गईं वहीं बुलन्दशहर, मुरादाबाद में भी काली आंधी-तूफान ने जमकर उत्पात मचाया।

यह भी पढ़ें :एनसीआर के इस शहर में जाम से मिलेगी राहत, खुद एसएसपी ने बनाया ये खास प्लान

आपको बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से कई दिन से अलर्ट जारी किया गया था। जिसमे भयानक तूफान और अंधड़ का अनुमान लगाया जा रहा था। जिसका बीती रात असर भी देखने को मिला। वैसे अदिल्ली एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 मई को तेज बारिश और तूफान आने की घोषणा मौसम विभाग ने की थी जिसके चलते 7 मई की रात को ही तूफान ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दी। जिस तरह से मौसम विभाग की ओर से घोषणा की जा रही थी तो सभी लोग तूफान आते ही डरे सहमे हुए थे। देर रात अचानक ही तेज हवाएं चली जिसके चलते लोगों का छत पर रखा सामान भी उड़ गया और कुछ झुग्गियां भी तबाह हुई है कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई है हालांकि अभी यह खतरा टला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को यह खतरा दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासतौर से बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : मुख्य मंत्री मनाेहर लाल खट्टर के बयान से देवबंदी आलिम नाराज दिया ये जवाब


गाजियाबाद की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने जनपद के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश भी दे दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सतर्कता बनाए हुए हैं। ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना आसानी से किया जा सके।साथ ही मौसम विभाग ने तूफान के मद्देनजर संबंधित राज्यों को हर स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है। कुछ राज्यों ने संबंधित विभागों के कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : शादी में जा रहे दाे बारातियाें की बाइक कार से टकराई बाइक सवार दाेनाें युवकाें क माैत गुस्साए परिजनाें ने कर दिया हाईवे जाम जानिए फिर क्या हुआ