1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफ़ान की आहट से स्कूल कॉलेज बंद, अधिकारीयों को अलर्ट जारी

मंडल में सोमवार आधी रात तीज आंधी और बारिश आई। जिससे पूरे शहर और आस पास के इलाकों की बिजली गुल हो गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 8 May 2018, 9:04 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: मौसम विभाग ने पिछले कई दिनों से पश्चमी उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अलग अलग इलाकों में आंधी तूफ़ान की चेतवानी जारी की थी। जिसमें पिछले दिनों इसका असर प्रदेश के दक्षिणी इलाके आगरा और उसके आसपास देखने को मिला था। जिस पर शासन के साथ साथ सभी जनपदों में इसे गंभीरता से लेने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। मुरादाबाद मंडल में सोमवार आधी रात तीज आंधी और बारिश आई। जिससे पूरे शहर और आस पास के इलाकों की बिजली गुल हो गयी। मौसम के तेवर को देखते हुए डीएम मुरादाबाद राकेश सिंह ने सभी स्कूल की आज की छुट्टी की घोषणा कर दी। वहीँ अधीनस्थों को अलर्ट रहने के दिशा निर्देश भी दिए।

एनसीआर के इस शहर में जाम से मिलेगी राहत, खुद एसएसपी ने बनाया ये खास प्लान

मुख्य मंत्री मनाेहर लाल खट्टर के बयान से देवबंदी आलिम नाराज दिया ये जवाब

बिजली हुई ठप

देर रात दो बजे के बाद तेज हवाओं के चलते मुरादाबाद और औद्योगिक नगरी गजरौला में विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। रात दो बजकर 10 मिनट में आए तूफान में 50 से 70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। जिससे कई स्थानों में विधुत तार उलझने और पोल गिरने से सप्लाई ठप हो गई। विधुत विभाग के कर्मचारी सुबह से तार और पोल को दुरुस्त करने में जुट गए थे। हालांकि मुरादाबाद में सुबह करीब साढ़े छह बजे कुछ इलाकों में विधुत सप्लाई को दुरुस्त कर दिया गया था। जबकि आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई नहीं शुरू हो पाई थी।

यूपी में बिल्डरों पर कसेगी नकेल, योगी सरकार उठाएगी ये सख्त कदम

शादी में जा रहे दाे बारातियाें की बाइक कार से टकराई बाइक सवार दाेनाें युवकाें क माैत गुस्साए परिजनाें ने कर दिया हाईवे जाम जानिए फिर क्या हुआ

स्कूल कॉलेज हुए बंद

वहीँ मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मुरादाबाद में डीएम राकेश कुमार सिंह ने भी देर रात कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किए। वहीं उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि आंधी-तूफान में जनहानि से बचा जा सके।

देवबंद दारूल उलूम के पास अचानक लग गई ट्रांसफार्मर में जानिए क्या हुआ फिर

इस महिला खिलाडी ने खोली यूपी पुलिस की पोल

बनाया गया कंट्रोल रूम

इसके साथ ही जिला प्रशासन ने मदद के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। सदर तहसील में 24 घंटे इस कंट्रोल में तूफान पीड़ितों की जानकारी और मदद की सूचनाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपालों और कानूनगो को क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए,लोगों को डरने की जगह जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं,कि कोई भी घटना होने पर सीधे कंट्रोल रूप में सूचना भेंजे।

पीड़ितों को चार चार लाख मिले

यहां बता दें कि दो मई को आए तूफान में जनपद में तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। प्रशासन ने सभी पीड़ितों के परिवारों को दैवीय आपदा प्रकोष्ठ से चार-चार लाख रुपये की मदद दी गई है।