1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
सावधान! दिल दहला देने वाला तूफान का वीडियो वायरल
Play video

सावधान! दिल दहला देने वाला तूफान का वीडियो वायरल

Live Thunderstorm Video : मैसेज के साथ ही एक वीडियो भी डाला गया है और वीडियो को जैसलमेर के किसी गांव का बताया जा रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 May 2018, 3:49 PM IST

बरेली। मौसम विभाग ने आठ मई को प्रदेश में तूफान आने की संभावना जताई है। दो मई को आए तूफान में हुए भारी नुकसान के बाद अब आठ मई को लेकर लोगों में दहशत बैठी हुई है इस बीच वाट्सअप पर तूफान को लेकर एक मैसेज और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तूफान के समय क्या क्या सावधानी बरती जाए। इस मैसेज को लेकर लोगों में दहशत है और शहर में ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है।

राजस्थान का बताया जा रहा वीडियो

मैसेज के साथ ही एक वीडियो भी डाला गया है और वीडियो को जैसलमेर के किसी गांव का बताया जा रहा है। मैसेज में लिखा है कि ” सावधान बीकानेर की तरफ आ रहा जबरदस्त तुफान। बाडमेर जैसलमेर सहित नो जिलों मेंअलर्ट घोषित। तूफान आनेवाला है, यह जैसलमेर के गाव की अभी का वीडियो “

दो मई को आया था तूफान

इसके पहले दो मई को तूफान आया था जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान आगरा में हुआ था आगरा में 43 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि बरेली में भी पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश