सहारनपुर

राहत: रमजान माह में डीएम ने दी छूट, साेशल डिस्टेंस के साथ खुल सकेंगी बेकरी की दुकान

Highlights जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिलाधिकारी ने दी छूट सुबह 6 से 9 बजे खुल सकेंगी बेकरी की दुकानें भी
1 minute read
dm_saharanpur.jpg
DM Saharanpur

सहारनपुर। Corona virus के खतरे काे देखते हुए चल रहे लॉक डाउन के बीच रोजेदारों के लिए राहत भरी खबर है। सुबह 6 से 9 बजे तक अब बेकरी की दुकानें भी खुल सकेंगी। सहारनपुर जिलाधिकारी ने जिले में इसके लिए छूट दे दी है।

पत्रिका से बातचीत के दाैरान जिलाधिकारी ( DM Saharanpur ) ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने रमजान माह में बेकरी और बेकरी का सामान बेचने वाली दुकानों काे खाेले जाने की मांग की थी। दरअसल रमजान में बेकरी के सामान की मांग बढ़ जाती है। पवित्र रमजान माह काे देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले में इस बात की छूट दे दी है कि सुबह के समय यानी सुबह 6 से 9 बजे तक किराना की दुकान की तरह अब बेकरी की दुकानें भी खुल सकेंगी।


टेंस की जिम्मेदारी दुकानदार की हाेगी। अगर दुकानदार के यहां साेशल डिस्टेंस का पालन नहीं हाेगा ताे इसके लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने यह भी बताया कि, जिले में कई तरह की दुकानें खुल रही हैं। सुबह के समय किराना, मेडिकल स्टोर और दूध की डेयरी काे छूट दी गई थी लेकिन शिकायतें मिल रही हैं कि तरह-तरह की दुकानें खुलने लगी हैं।

बाजार में अब वीडियोग्राफी कराई कराई जाएगी और इसके आधार पर ही लाेगाें पर कार्रवाई हाेगी। अगर काेई भी गैर आवश्यक वस्तु वाली दुकान खुली मिलती है ताे दुकानदार स्वामी के खिलाफ कार्रवाई हाेगी। आवश्यकता हाेने पर उसका लाइसेंस काे भी निरस्त किया जाएगा।

Updated on:
23 Apr 2020 09:54 pm
Published on:
23 Apr 2020 09:53 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला