सहारनपुर

सहारनपुर सांसद की रिपाेर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, बेटा और भतीजा भी वायरस की चपेट में

Saharanpur से बसपा ( BSP ) सांसद ( MP ) हाजी फजुलुर्रहमान का भतीजा दाे दिन पूर्व चंडीगढ़ से लाैटा था। अब सांसद समेत बेटे और भतीजे की रिपाेर्ट में COVID-19 virus की पुष्टि हुई है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2020, 7:56 PM IST
sharanpur_mp.jpg
bsp mp

सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान की रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सांसद के साथ-साथ उनके बेटे और भतीजे की रिपाेर्ट भी पॉजिटिव है। एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्यों की रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार काे हाेम क्वारंटीन कर दिया गया है जबकि सांसद समेत उनके बेटे और भतीजे काे सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए ( COVID-19 ) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर सीएमओ बीएस साेढी ने पुष्टि करते हुए बताया है कि सांसद ने खुद ही जांच के लिए अपना नमूना प्राईवेट लैब काे दिया था। शुक्रवार दाेपहर काे रिपाेर्ट पॉजिटिव मिली। सांसद समेत उनके परिवार के तीन सदस्यों की रिपाेर्ट ( COVID-19) पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम माैके पर पहुंची और सांसद समेत उनके बेटे व भतीजे काे काेविड अस्पताल ले जाया गया।

सांसद के घर काे सैनिटाइज कराया गया है। साथ ही यह भी पता लगाने की काेशिश की जा रही है कि हाल ही में सांसद किन-किन लाेगाें से मिले थे। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में सांसद ने कुछ अफसराें से भी मुलाकात की थी। अब सांसद की रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन अफसरों के भी कोरोना सेंपल लिए जा सकते हैं।

मिली जानकारी के अऩुसार सांसद का भतीजा माेहसिन रजा दाे दिन पहले ही चंडीगढ़ से लाैटा था। इसके बाद सांसद ने भतीजे के साथ-साथ बेटे अल्तमस और अपनी जांच एक प्राईवेट लैब से करवाई थी। शुक्रवार काे रिपाेर्ट पॉजिटिव आने पर इस बात का पता चल सका कि सांसद संक्रमित हैं।

शुक्रवार काे सहारनपुर में कुल छह लाेगाें काे रिपाेर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन सांसद और उनके परिवार के लाेग हैं। एक व्यक्ति नानाैता से पॉजिटिव हैं जबकि एक व्यक्ति पुवांरका ब्लाक क्षेत्र से पॉजिटिव आए हैं ताे एक व्यक्ति की रिपाेर्ट सिटी के विनय विहार कालाेनी से पॉजिटिव आई है। इस तरह शुक्रवार तक सहारनपुर में कुल सामने आए संक्रमितों की संख्या 360 हाे गई जबकि एक्टिव राेगियाें की संख्या बढ़कर 75 हाे गई है। शुक्रवार काे ठीक हाेने के बाद तीन राेगियाें काे छुट्टी भी दी गई।

Updated on:
26 Jun 2020, 7:56 PM IST
Published on: