सहारनपुर

OMG: सड़क पर तपड़ते मदद मांगते रहे घायल साईड से गुजर गए लाेग, एक की माैत

सहारनपुर के देवबंद आेवर ब्रिज पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। बाइक सवार दाेनाें घायल करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही तड़पते रहे काेई मदद काे नहीं आया

2 min read
saharanpur incidant

सहारनपुर।

देवबंद अॉवर ब्रिज पर बुधवार रात हुई एक दुर्घटना के बाद जाे कुछ हुआ उसने एक बार फिर से मानवता काे शर्मशार कर दिया । इस दुर्घटना में घायल हुए दाे दाेस्त करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही तड़पते रहे। ये दाेनाें मदद मांगते रहे लेकिन लाेग साईड से वाहन निकालकर चलते रहे किसी ने इनकी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटाई। समय पर उपचार ना मिलने की वजह से एक युवक की माैत हाे गई जबकि दूसरे काे भी गंभीर चाेटे आई हैं जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अपने दाेस्त काे खाे देने के बाद जिला अस्पताल के बेड पर पड़े दूसरे युवक ने पत्रिका उत्तर प्रदेश काे आपबीती बताते हुए जानकारी दी कि करीब आधे घंटे तक वह दाेनाें सड़क पर ही पड़े रहे। उन्हाेंने कई वाहनाें काे हाथ देते हुए मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन लाेग अपने वाहनाें काे साईड से निकालकर ले जा रहे थे उनकी मदद के लिए काेई भी नहीं रुक रहा था। काफी देर बाद एक पैदल व्यक्ति आया ताे उसे उन्हे राेक लिया। इस आदमी ने मदद के लिए इन्ही के माेबाइल फाेन से 108 काे कॉल की। घायल युवक ने बताया कि उन्हे 108 नंबर की जानकारी नहीं थी। इस व्यक्ति के कॉल करने के कुछ देर बाद मदद पहुंची आैर दाेनाें काे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी आैर इनमें से एक ने दम ताेड़ दिया।

ये भी पढ़ें

पुरुषोत्तम मास हुआ शुरू, एेसे काम करने पर मिलेगा तीन साल तक फल

वीडियाे देखने के लिए यहां क्लिक करें https://www.youtube.com/watch?v=ew1EiXFl6vg&feature=youtu.be

एेसे हुई दुर्घटना

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी दाे दाेस्त आरिफ पुत्र साबर आैर निर्भय पुत्र जितेंद्र मेरठ से कैलाशपुर लाैट रहे थे। रास्ते में देवबंद अॉवर ब्रिज पर इनकी बाइक एक ट्रक से भिड़ गई। बाइक की ट्रक के पीछे से सीधी टक्कर लगी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे निर्भय की माैत हाे गई जबकि आरिफ गंभीर रूप से घायल हाे गया। अस्पताल में आरिफ ने बताया कि वह दाेनाें दाेस्त भगवानपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार काे वह मेरठ में रहने वाली अपनी बुआ के घर गए थे। गुरुवार से रमजान शुरू हाेने की वजह से रात में ही घर लाैट रहे थे। निर्भय बाइक चला रहा था आैर अभी वह देवबंद अॉवर ब्रिज पर ही पहुंचे थे कि अचानक उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद वह दाेनाें काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे आैर मदद मिलने में काफी देर हाे गई।

हैलमेट हाेता ताे बच जाती जान

इस दुर्घटना के बाद निर्भय के सिर में गंभीर चाेट लगी थी। सिर में लगी चाेट के कारण ही निर्भय की माैत हाेना बताया जा रहा है। एेसे में अगर निर्भय हैलमैट लगाए हुए हाेता ताे उसकी जान बच सकती थी। देवबंद पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार वालाें ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें

पत्रिका अभियान- खतरे में नौनिहालों की जान ! सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन कब लेंगे सुध
Published on:
17 May 2018 09:30 pm
Also Read
View All