सहारनपुर

सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपियों ने कान भी काटे, गुस्साए व्यापारियों ने बाजार किया बंद

Murder in saharanpur: सहारनपुर में एक व्यवसाई की पत्नी की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के दोनों कान भी काट लिए हैं..
2 min read
Murder in saharanpur
सांकेतिक तस्वीर

Saharanpur crime news:सहारनपुर में एक व्यवसाई की पत्नी की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला के दोनों कान भी काट लिए हैं। इसके बाद व्यापारियों में घुसा भर गया। आक्रोशित व्यापारियों ने अंबेहटा मुख्य बाजार को बंद कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संभाला और व्यापारियों का गुस्सा शांत कराया।

परिचित पर शक की सुई

जानकारी के मुताबिक, अंबेहटा मुख्य बाजार में संजय मित्तल स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम उनकी पत्नी पूनम मित्तल (60) की हत्या कर दी गई। संजय मित्तल ने बताया कि उनकी पत्नी के दोनों कान भी काट लिए गए थे और कानों के कुंडल भी गायब थे में। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम को 4 बजे के आसपास पत्नी के मोबाइल से फोन आया था, जिसके बाद वह घर पहुंचे तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गए। उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जबकि ड्राइंग रूम में गिलास में पानी और मिठाइयां रखी हुई थी। उन्होंने शक जताया है कि किसी जानने वाले ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

संजय ने बताया है कि उन्होंने देखा कि कमरे में रखी हुई अलमारी भी खुली हुई थी। संजय के मुताबिक, उनका बेटा वैभव अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरनगर में रहता है और वहां उसकी स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री और फर्नीचर का शोरूम है। घटना की जानकारी होने के बाद व्यापारी मौके पर पहुंचे और उनका गुस्सा भड़क उठा। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार को बंद करवा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित

घटना की सूचना के बाद नकुड़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष को भी व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने स्थानीय चौकी इंचार्ज की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संजय मित्तल ने पुलिस को बताया है कि उनका शक किसी परिचित पर ही है, जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। फिलहाल, पुलिस कई एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Updated on:
02 Jun 2026 08:37 am
Published on:
02 Jun 2026 08:37 am
Also Read
View All