Highlights Samajwadi Party के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज्‍वाइन की BJP Congress के पूर्व विधायक भी शामिल हुए BJP में Gangoh Upchunav के लिए 21 अक्‍टूबर को होगा मतदान
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में उपचुनाव से पहले राजनीति में खूब उठापटक चल रही है। गंगोह उपचुनाव (Gangoh Upchunav) की ही बात करें तो अक्टूबर (October) में कई नेता दलबदल चुके हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को झटका देते हुए सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा (BJP) ज्वाइन की। इस दौरान कांग्रेस (Congress) के पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि इसका गंगोह उपचुनाव में पड़ेगा।
ये हैं उम्मीदवार
गंगोह उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। यहां से भाजपा ने कीरत सिंह, सपा ने इंद्रसेन चौधरी, कांग्रेस ने नोमान मसूद और बसपा (BSP) ने चौधरी इरशाद को टिकट दिया है। यह सीट अपने पास बनाए रखने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। 18 अक्टूबर यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ भी कीरत सिंह के समर्थन में जनता से वोट मांगे। इससे पहले दूसरे दलों की कई नेताओं की भाजपा में एंट्री हो रही है। शुक्रवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भाजपा शामिल हो गए। उनके साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील चाैधरी और पीसीसी सदस्य संजय वीर राणा ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। इनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने पार्टी का सदस्य बनाया।
बसपा के पूर्व विधायक भी हो चुके हैं शामिल
इससे पहले भाजपा बसपा के एक पूर्व विधायक को भी तोड़ने में कामयाब रही थी। पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने सैकड़ों समर्थकों समेत बसपा छोड़ दी थी। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की थी। हालांकि इसे बाद भाजपा को भी एक झटका लगा था। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तेजियान भाजपा को बॉय बोलकर बसपा में शामिल हो गए थे।