ये विधायक पहुंचे थे आवास पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे सपा सांसद एसटी हसन (SP MP S T Hasan) तीन विधायकों और करीब दो दर्जन सपा नेताओं के साथ एसपी अजयपाल शर्मा के आवास पर पहुंचे। बिलारी के विधायक फहीम सोलंकी, अयोध्या (Ayodhya) से एमएलसी लीलावती कुशवाहा और कानपुर से विधायक वहां पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने करीब 45 मिनट कप्तान का इंतजार किया। बाद में पता चला कि वह राउंड पर गए हुए हैं। इस बारे में सांसद एसटी हसन का कहना है कि चुनाव का समय है। कोई जरूरी बात करनी थी। कप्तान बाहर निकले हुए हैं इसलिए उनसे बात नहीं हो पाई। अब सुबह 11 बजे उनके ऑफिस पर बातचीत होगी।
यह कहा सपा नेत्री ने इस बीच सीओ स्वार वहां आ गए। उन्हें देखकर सपा की नेत्री ने कहा कि जनता के लिए आप भी है। जनता के लिए हम भी है। सीओ साहब सामने सांसद हैं, विधायक हैं। आप सलाम नहीं कर सकते। इस पर सीओ ने कहा कि उनका भतीजा भी सांसद है। सभी उनके लिए सांसद हैं। इसके बाद सपा नेता वहां से हंसते हुए चले गए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर