
रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र के अहमदनगर जिबाई गांव के कुलदीप सिंह (38) किसान थे। परिवार में पत्नी, 8 वर्षीय बेटा और 11 वर्षीय बेटी हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे कुलदीप बाइक से खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर से एक निजी एंबुलेंस किराए पर ली, लेकिन वे कुलदीप को मेरठ की बजाय मुरादाबाद ले जाने लगे।
परिजनों का आरोप है कि मुरादाबाद जाते समय आधे रास्ते में एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया। उन्होंने चालक से जल्द पहुंचाने की बात कही, लेकिन कुछ दूर आगे बढ़ने पर एंबुलेंस का डीजल भी खत्म हो गया। ऑक्सीजन न मिलने से कुलदीप की हालत बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुरादाबाद के मझोला थाने में एंबुलेंस को सीज कर दिया गया है।
Published on:
16 Apr 2026 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
