सहारनपुर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भतीजा यूपी की इस सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव

अपने क्षेत्र में लोकप्रियता अभी भी बरक़रार है। लिहाजा स्थानीय संगठन भी उनके नाम पर मुहर लगा रहा है।

less than 1 minute read
Dec 29, 2018
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भतीजा यूपी की इस सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ेगा चुनाव

सहारनपुर: पांच राज्यों के बाद अब सभी पार्टियों की नजरें आगामी लोकसभा चुनाव 2019 पर गड़ गयीं हैं। इसमें संगठन मजबूती के साथ ही पार्टी उम्मीदवार के चयन को लेकर भी तेजी आ गयी है। जहां तक सत्तारूढ़ भाजपा की बात करें तो इस बार उसे यूपी में ज्यादा मेहतन करनी है। क्यूंकि सबसे ज्यादा सांसद यहीं से थे। लेकिन इस बार कई सांसदों का टिकट कटना तय है तो कई फिर से चुनाव में दिखाई देने वाले हैं। इनमें शामिल हैं सहारनपुर से सांसद राघव लखनपाल शर्मा। जिन्हें भाजपा दोबारा चुनाव लड़ा सकती है।

लोकप्रिय सांसद

राघव लखनपाल शर्मा सहारनपुर से मौजूदा सांसद हैं और 2014 में जीत कर यहां से भाजपा का खाता खोला था। उनकी अपने क्षेत्र में लोकप्रियता अभी भी बरक़रार है। लिहाजा स्थानीय संगठन भी उनके नाम पर मुहर लगा रहा है।

कमलनाथ के हैं भतीजे

इसके साथ ही राघव लखनपाल शर्मा की एक और ख़ास बात है कि वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ के भतीजे भी हैं। कमलनाथ के कई रिश्तेदार भी यहां रहते हैं। लेकिन राघव लखनपाल पर भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया है।हालिया विधानसभा चुनावों में जीत के बाद सहारनपुर में भी जश्न देखने को मिला था।

यूपी के हैं कमलनाथ

यहां बता दें कि कमलनाथ यूपी के ही रहने वाले थे लेकिन उनकी राजनीतिक कार्यक्षेत्र मध्य प्रदेश बन गया था। लिहाजा अब वे वहीँ के होकर रह गये।

Published on:
29 Dec 2018 09:32 am
Also Read
View All