सहारनपुर

लॉकडाउन में पांच करोड़ जुर्माना भुगत चुके हैं यूपी के इस शहर के लाेग

सहारनपुर में ट्रैफिक नियमाें का पालन नहीं करने पर पुलिस लॉकडाऊन अवधि में करीब छह लाख रुपये का जुर्माना वसूल चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2020, 5:46 PM IST
saharanpur_police.jpg
saharanpur police

सहारनपुर ( Saharanpur ) कोरोनावायरस ( Corona virus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन ( lockdown ) लागू किया गया था। अब लॉक डाउन खत्म होने की कगार पर है लेकिन उत्तर प्रदेश का सहारनपुर ऐसा जिला ऐसा है जहां के लोग लॉकडाउन में पांच करोड रुपए से अधिक का जुर्माना भुगत चुके हैं।

23 मार्च से 9 अगस्त तक सहारनपुर जिले की जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक सहारनपुर पुलिस ने एक लाख 85 हजार 7 वाहनों को चेक किया। इनमें से 51 हजार 850 वाहनों का चालान किया गया और 1802 वाहनों को सीज किया गया। इन वाहन स्वामियों से पुलिस से पुलिस ने पांच करोड़ 12 लाख 27 हजार 200 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा ने बताया कि जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और बेवजह अपने घरों से निकल रहे हैं उनके खिलाफ अभी भी कार्यवाही की जा रही है। इसकी वजह यह है कि कोरोना वायरस अब तेजी से फैल रहा है। ऐसे लाेगाें काे बेवजह घर से बाहर निकलने से मनाही लेकिन लाेग बेवजह अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। ट्रैफिक नियमाें का पालन नहीं करते ऐसे लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
9 Aug 2020, 5:46 PM IST
Published on: