22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बाद भगवान का घर भी नहीं छोड़ रहे चोर

सहारनपुर में चोर ने मंदिर का दानपात्र उखाड़कर चाेरी कर लिए पैसे सिटी क्षेत्र के बीचाे-बीच रानी बाजार में दिया घटना काे अंजाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 9 Aug 2020, 5:17 PM IST

saharanpur

दान पात्र

सहारनपुर ( saharanpur news ) लॉकडाउन में लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं। ऐसे में अब चोर भगवान के घर को भी नहीं छोड़ रहे। सहारनपुर सिटी में चोरों ने एक मंदिर का दानपात्र उखाड़ लिया और गंगोह में भी एक मंदिर के पुजारी का मोबाइल चोरी कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: विद्युत विभाग की लापरवाही से पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख

जिस समय यह घटनाये हुई पुलिस लॉक डाउन की व्यवस्था और सीएम की सुरक्षा में लगी हुई थी। पहली घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के शहीद गंज बाजार में हुई। शहीद गंज बाजार में एक मंदिर है और लॉकडाउन में यहां सभी दुकानें बंद थी। दोपहर के समय एक युवक ने मंदिर में घुसकर मन्दिर का दानपात्र उखाड़ लिया और वहां से पैसे निकाल लिए। कुछ ही दूरी पर खेल रहे बच्चों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद चोर वहां से रुपए लेकर भागने लगा। भागते समय इसके पास से कुछ पैसे भी सड़क पर ही गिर गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें: आसमान में छाई काली घटाओं ने दी उमस और गर्मी से राहत, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन की लेकिन तब तक चोर फरार हो चुका था। दूसरी घटना गंगोह थाना क्षेत्र में हुई। यहां पुरुषार्थी धर्मशाला शिव मंदिर में रात को चोर घुस आए। जब चोरों को कुछ भी नहीं मिला तो पुजारी का मोबाइल ही ले गए। पुलिस ( Saharanpur Police ) अब चाेराें की तलाश कर रही है।