सहारनपुर

गूगल का इस्तेमाल कर सर्राफ व्यापारियाें काे ठगता था ये गैंग, इतना साेना हुआ बरामद

गूगल के जरिए सर्राफ के नंबर निकालकर उनसे ठगी करने वाले तीन लाेगाें काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे सानिया मिर्जा टाईप बाली भी मिली हैं।

2 min read
saharanpur police and bheem armi

गूगल से के माध्यम से सर्राफा व्यापारियों के नंबर निकाल कर उन्हें फोन कर कच्चे सोने का लालच देकर ठगी वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियाें के कब्जे से पुलिस ने 222 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं। यह तीनों मिलकर दर्जनभर से अधिक सर्राफ काे ठग चुके हैं और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा और उत्तराखंड के सर्राफ भी इनके निशाने पर थे। पूछताछ में इन्हाेंने बताया कि सर्राफ को ग्राहक बनकर ये लाेग आर्डर देते थे और फिर कहते थे कि उनके पास कच्चा सोना है जिसके बदले में वह तैयार माल चाहते हैं। इस तरह सुनार लालच में आ जाता था और सुनार को ऐसा लगता था कि वह 90% का कच्चा माल ले लेगा और बदले में 56 प्रतिशत का बना हुआ माल इन लोगों को दे देगा, लेकिन ये शातिर सुनारों से दो कदम आगे निकलते थे और सर्राफ से गहने लेने के बाद उन्हें नकली सोना कच्चा माल बताकर दे दिया करते थे। इस तरह से इन्होंने कई सर्राफा को ठग लिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक 12 मई को चरणजीत सिंह पुत्र सरदार मनजीत सिंह निवासी तरनतारन रोड अमृतसर पंजाब ने जनकपुरी थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस काे बताया कि बेरी बाग के पास दीपक जैन नाम के व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी करके 357 ग्राम सोने के बने आभूषण ले लिए हैं और इन आभूषणों को लेकर भाग गया है। बाद में पता चला कि इसी गैंग ने एक घटना 9 नवंबर 2017 को रामपुर मनिहारान क्षेत्र में भी की थी। सर्राफा व्यापारी साउद राणा को कस्बा रामपुर में एक कमरे में बुलाकर उउसे करीब 70 ग्राम सोने की धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को देखते हुए सर्विलांस टीम के माध्यम से ठगी करने वाले प्रवीण वर्मा उर्फ दीपक जैन पुत्र जनेश्वर वर्मा निवासी कुरडी थाना देवबंद समेत शुभम वर्मा पुत्र मांगेराम वर्मा निवासी संभलहेड़ी थाना रामपुर मनिहारन और मोहित वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा निवासी संभलहेड़ी थाना रामपुर मनिहारन को गिरफ्तार कर लिया इनके कब्जे से 162 ग्राम सोने की बालियां और लाेंग समेत 10 ग्राम सोने की सानिया मिर्जा टाइप की बालियां 50 ग्राम सोने की शुद्ध रवा टिक्की, 47 ग्राम सोने के नगीनों की वेस्टेज और तीन रवा पीली धातु की सोने जैसी पीतल की टिकिया बरामद की है।

वीडियाे देखने के लिए यहां क्लिक करें https://youtu.be/WbmgPkHFXkU

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक, पूछताछ में तीनाें ने बताया कि इनके लाेग Google के माध्यम से सर्राफा व्यापारियों के मोबाइल नंबर निकाल कर उन्हे फाेन करते थे। इस दाैरान वह खुद काे खानदानी पैसे वाले साबित करते थे आैर बताते थे उनके पास पुराना कच्चा साेना है। इस तरह कच्चे सोने का लालच दिया जाता था आैर सोने के आभूषण बनवाने की बात कहते थे। यह कहने के बाद उनको हम अलग-अलग जगह पर सोने के आभूषण लेकर बुलाते थे और धोखाधड़ी करके उनसे सोने के आभूषण लेकर भाग जाया करते थे। पकड़े गए आरोपियों ने यह भी बताया कि इन्होंने लिंक रोड स्थित बेरी बाग के पास एक व्यक्ति को बुलाया था जिससे इन्हाेंने एक कमरे में 70 ग्राम की धोखाधड़ी की थी और यह सोना लेकर फरार हो गए थे एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा समेत सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन और सतीश कुमार सुभाष चंद्र विनीत हुड्डा का विशेष सहयोग रहा है इस टीम को एसपी सिटी ने बधाई दी है।

ये भी पढ़ें

वो गया था दोस्तों के साथ दावत खाने, वहां हुआ कुछ ऐसा उड़ गये लोगों के होश, देखें वीडियो
Published on:
19 May 2018 05:37 pm
Also Read
View All