Highlights एक ही दिन में 12 लोग आए पॉजिटिव अलग-अलग लैब में भेजे गए थे नमूने
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर के कोरोना राेगियाें की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और दोपहर बाद दो अन्य रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इस तरह एक ही दिन में सहारनपुर में 12 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
सहारनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस साेढी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सहारनपुर में अब कुल कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सात अप्रैल काे कुछ रिपोर्ट मेरठ से आगरा लैब भेज गई थी। मेरठ से उनमें से 47 की रिपाेर्ट आगरा भेज दी गई थई। आज आगरा से भी उन 47 की रिपाेर्ट आ गई है। इनमें भी दाे लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इस तरह सहारनपुर में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कई स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए अब अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। जो लोग पॉजिटिव आए हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकालने के लिए नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं। इसके साथ ही इन जिन इलाकों में यह लोग रहे थे उन इलाकों को भी तेजी से सैनेटाइज करने का काम शुरू हो गया है।
पुलिस अब इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री काे भी निकलने में जुटी हुई है। एक ही दिन में 12 रिपाेर्ट पॉजिटिव आने से सहारनपुर में लॉक डाउन में काे लेकर भी सख्ती बढ़ाई जा सकती है।