रामपुर। साहबजादा कर्नल यूनुस खान के बारे में डीएम की एक पोस्ट से खुलासा हुआ। आखिर सवाल यह था कर्नल यूनुस खान कौन थे? इनके बारे में रामपुर के लोग सही से जानकारी नहीं दे पाए। हालांकि जनपद के लोगों ने इतिहास से जुड़े तथ्य सामने लाने की कोशिश की। कोई कामयाब नहीं हो सका। कोई उन्हें रामपुर रियासत के मुख्यमंत्री रहे अब्दुस समद खान का बेटा बताते हैं और कुछ लोग पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री साहबजादा याकूब के भाई।