सहारनपुर

सलीम वास्तविक की गिरफ्तारी पर देवबंदी उलेमा ने कहा ऐसे लोगों के नेटवर्क खंगाले जाएं

देवबंदी उलेमा ने कहा है कि सलीम वास्तविक ने जिस तरह से बच्चे की हत्या की है वह साधारण हत्या की घटना नहीं बल्कि एक विकृत मानसिकता वाली वारदात है।

2 min read
Deobandi Ulema
देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ( फोटो स्रोत पत्रिका)

UP News : एक्स मुस्लिम सलीम वास्तविक की गिरफ्तारी पर देवबंदी उलेमा ने अपनी प्रक्रिया दी है। सहारनपुर में रहने वाले जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के सरंक्षक और उलेमा, कारी इशहाक गोरा ने कहा है कि ऐसे लोगों के नेटवर्क भी खंगाले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस वारदात को सलीम वास्तविक ने अंजाम दिया है वह विकृत मानसिकता वाली घटना है। यह एक व्यक्ति का मामला नहीं बल्कि एक खतरनाक ट्रेंड है।

वीडियो जारी करके दिया बयान

कारी इशहाक गोरा ने एक वीडियो जारी करते हुए यह बयान दिया है। गोरा समय-समय पर होने वाली घटनाओं और रुढ़ियों को लेकर अपने बयान देते हैं और सोशल मीडिया पर उनके काफी समर्थक हैं। अब उन्होंने सलीम वास्तविक मामले पर अपने विचार देते हुए यह बातें कही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक्स मुस्लिम बनकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में खुलेआम किसी भी धर्म के खिलाफ कुछ भी बोल देने की सलीम वास्तविक की मंशा की जांच होनी चाहिए। उन्होंंने यह भी कहा कि कुछ लोग सस्ती प्रसिद्धि पाने के लिए भी ऐसा करते हैं।

कड़ी कार्रवाई की मांग ( UP News )

गोरा ने सरकार से अपील की है कि इस घटना को केवल एक समान्य अपराध की घटना की तरह ना देखा जाए बल्कि एक्स मुस्लिम के नाम पर सक्रिय लोगों की व्यापक और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। ऐसे में किसी को भी अपनी पहचान का इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। एक्स मुस्लिम के नाम से पहचान बना रहे सलीम वास्तविक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए इस मामले में गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

जानिए क्या है पूरा मामला ( UP News )

सलीम वास्तविक एक यू-ट्यूबर है। खुद को वह एक्स मुस्लिम बताता है और धर्म पर तरह-तरह की टिप्पणी करता है। पिछले दिनों इस पर चाकू से हमला हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस को शक हुआ तो सलीम वास्तविक की जानकारी की गई। पता चला कि सलीम वास्तविक ने दो दशक पहले एक बच्चे की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी। जमानत पर रिहा होने के बाद सलीम वास्तविक फरार हो गया था। इसका असली नाम सलीम खान था लेकिन फरार होने के बाद इसने अपना नाम सलीम वास्तविक के नाम से रख लिया और अपनी नई पहचान बना ली। अब इसके खिलाफ पुरान मामला सामने आने पर पुलिस ने सलीम वास्तविक को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
26 Apr 2026 08:39 pm