26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे युवक को दरोगा ने थप्पड़ मारा गालियां दी! वीडियो वायरल

पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने गालियां देते हुए उसकी शर्ट फाड़ दी और करीब पांच हजार रुपये का चालान भी काट दिया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Shivmani Tyagi

Apr 26, 2026

Meerut Police Video

प्रतीकात्मक फोटो ( फोटो स्रोत ChatGPT )

Meerut News उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर किसी बाइक सवार को रोक रखा है। इनके बीच बहस होती है और जब बाइक सवार पुलिसकर्मियों के रवैये की वीडियो बनाने की कोशिश करता है तो एक पुलिसकर्मी वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार देता है और गालियां देता है।

परीक्षा के दौरान चोरी हो गया था हेलमेट!

बताया जा रहा है कि इस घटना में पीड़ित युवक गाजियाबाद निवासी अवनीश प्रजापति है। पीड़ित के अनुसार वह होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए मेरठ आया था। परीक्षा के दौरान उसका हेलमेट चोरी हो गया। पहली बार बाइक से मेरठ आया तो रास्ते की अधिक जानकारी नहीं थी और वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चला गया। आरोप है कि हेलमेट ना होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दरोगा विनोद कुमार बाइक सवार पर चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान युवक वीडियो बनाता है तो दरोगा विनोद कुमार गुस्से में आ जाता है और थप्पड़ जड़ देता है। आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मियों ने युवक की शर्ट भी फाड़ दी।

यूपी पुलिस पर खड़े हो रहा सवाल

इस घटना के बाद यूपी पुलिस के रवैये और व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि पुलिस की हालत ऐसी है। पुलिस लोगों के साथ ऐसे ही गुंडई करती है। पुलिस को मारपीट करने का अधिकार नहीं है लेकिन पुलिस जनता पर हाथ उठाती है। सोशल मीडिया पर लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ और यूपी पुलिस के मुखिया से मांग कर रहे हैं के इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

पूरे मामले में बैठाई जांच

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर दबाव है। इसी दबाव में मेरठ पुलिस के अफसरों ने पूरी घटना की जांच कराने की आश्वासन मीडियाकर्मियों को दिया है। एक अफसर ने अपने बयान में कहा है कि मामला संज्ञान में आया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।