सहारनपुर

UP News : सहारनपुर के सरकारी स्कूल में दस साल से पढ़ा रही थी फर्जी सहायक अध्यापिका, अब होगी जेल!

UP News : शिक्षा विभाग ने अब इन सभी सहायक अध्यापकों के खिलाफ FIR कराने के साथ-साथ पूरे वेतन की रिकवरी के आदेश दिए हैं।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत AI )

UP News : शिक्षा विभाग ने फर्जी कागजों पर नोकरी पाने वाले सहायक अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रदेश में ऐसे 22 सहायक अध्यापक मिले हैं जिनके दस्तावेज फर्जी थे। इनमें से एक सहारनपुर की भी अध्यापिका हैं। अब इनके खिलाफ FIR होगी और अब तक जितना वेतन इन्होंने सरकार से लिया है वह पूरा वापस वसूला जाएगा। इतना ही नहीं इन्होंने बच्चों के भविष्य से जो खिलवाड़ किया है उसका दंड भी इन्हे मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Google Map: मैप ने भटकाया! तालाब में जा गिरी चार दोस्तों की कार

प्रदेश भर में ऐसे 22 सहायक अध्यापक मिले ( UP News )

प्रदेश भर के जो फर्जी 22 सहायक अध्यापक मिले हैं उनमे से एक सहारनपुर की भी अध्यापिका है। यह अध्यापिका गांव सोना में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। जांच में इनके दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। अब विभाग ने सहायक अध्यापिका के खिलाफ FIR दर्ज करने के साथ-साथ अब तक गए पूरे वेतन की रिकवरी के आदेश दिए हैं। फर्जी कागजों पर अब तक नौकरी करती रही शिक्षिका का नाम रुचि सिंघल है।

सभी से होगी पूरी रिकवरी

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि पूरे प्रदेश में ऐसे 22 सहायक अध्यापिकाओं की लिस्ट जारी की गई है। इनमें सबसे अधिक बाराबांकी में ऐसे सात सहायक अध्यापक मिले हैं। इनके अलावा मऊ में तीन, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो सहायक अध्यापक मिले हैं। इनके अलावा बुलंदशहर, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़, कानपुर देहात और मिर्जापुर में भी फर्जी कागजों के आधार पर सहायक अध्यापक नौकरी करते हुए मिले हैं।

Updated on:
21 Aug 2025 09:45 am
Published on:
21 Aug 2025 09:44 am
Also Read
View All

अगली खबर