सहारनपुर

पांच साल से रिलेशन में रह रही लड़कियां पांच घंटे की पंचायत के बाद जुदा हुई तो गले लगकर खूब रोई

UP News : दोनों के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई फिर रिश्ते आगे बढ़ गए। लड़की शाहजहांपुर से सहारनपुर आ गई और फिर जमकर हंगामा हुआ

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )

UP News : पांच साल तक समलैंगिक रिलेशन में रहने वाली दो लड़कियों को जुदा करने के लिए पांच घंटे तक थाने में पंचायत चली। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार दोनों टूट गई। तय हुआ कि दोनों अब अलग-अलग रहेंगी। जब पंचायत खत्म हुई तो इस फैंसले को स्वीकार करते हुए दोनों एक दूसरे के गले लकर फूट-फूटकर रो पड़ी। अब दोनों का यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर लगाए गए स्टेटस को लेकर बवाल! पंचायत में फायरिंग

ये है पूरा मामला ( UP News )

यह पूरा मामला शाहजहांपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती और सहारनपुर की रहने वाली एक मुस्लिम महिला का है। दोनों का कहना है कि ये दोनों पिछले करीब पांच साल से रिलेशन में हैं। दोनों के बीच समलैंगिक यानी लेस्बियन रिश्ते हैं। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का इरादा किया और शाहजहांपुर की युवती अपना घर से सहारनपुर आ गई। जब यह युवती सहारनपुर की कोतवाली मंडी क्षेत्र में रहने वाली तीन बच्चों की मां के घर पहुंची तो सब हैरान रह गए। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब दोनों ने एक ही छत के नीचे पति-पत्नी की तरह रहने की बात कही। इसी बीच शहजहांपुर से युवती के परिजन उसकी तलाश करते-करते सहारनपुर पहुंच गए।

17 दिन दोनों रह चुकी हैं साथ

युवती के परिजन भी इस महिला के घर आ गए यहां हंगामा खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस भी आ गई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक मशक्कत चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। शाहजहांपुर की युवती और सहारनपुर की महिला ने साफ कह दिया कि एक दूसरे के साथ ही रहेंगी। इसके बाद यह मामला कोतवाली मंडी पहुंच गया। यहां पुलिस और दोनों के परिवारों के बीच करीब पांच घंटे तक पंचायत चली। इस पंचायत के बाद दोनों लड़कियां अलग-अलग रहने के लिए तैयार हो गई। तय हुआ कि दोनों अब अपने-अपने परिवार के साथ रहेंगी लेकिन बीच-बीच में आपस में मिलती रहेंगी इन्हे मिलने से नहीं रोका जाएगा।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

दोनों करीब पांच साल पहले सोशल मीडिया पर मिली। दोनों एक दूसरे से बात करने लगी। फिर इन्होंने एक ही कंपनी के लिए काम किया। दोनों कंपनी के टूर पर निकली और 17 दिन एक साथ रही। यहीं से इनके बीच नजदीकियां बढ़ गई। युवती ने बताया कि जब वह टूर से वापस घर लौटी तो परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और उत्पीड़न किया। उसे मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां से छुट्टी मिलते ही वह सीधे सहारनपुर आ गई। उधर महिला ने बताया कि युवती कैमिस्ट है। जो उसका और उसके तीनों बच्चा का पूरा ध्यान रखती है। यह भी बताया कि पति ध्यान नहीं रखते इसलिए नजदीकियां बढ़ गई। अब दोनों अलग-अलग रहेंगी लेकिन मिलते की छूट दी गई है।

युवती के परिवार वालों ने घटना को बताया जेहाद

उधर शाहजहांपुर से आए युवती के परिजनों ने कहा कि यह जेहाद है। उनकी बेटी का ब्रेनवॉश किया गया है। मुस्लिम महिला उनकी बेटी को फंसाना चाहती है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों के परिवार वालों की सहमति बनी है। अगर कोई तहरीर आती है तो आगे कार्यवाही का जाएगी।

Published on:
09 Dec 2025 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर