सहारनपुर

यूपी पुलिस का एक और कारनामा आया आमने, आरोपी को थाने में सुना दी ये सजा, देखें वीडियों

पुलिस की इस हरकत का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 10:40 AM IST
saharanpur
यूपी पुलिस का एक और कारनामा आया आमने, आरोपी को थाने में सुना दी ये सजा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की पुलिस अक्सर अपने कारनामों क लेकर सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर सूबे के सहारनपुर जिले की पुलिस की कारगुजारियां सामने आईं हैं जहां आरोपी को सजा कोर्ट के बदले में थाने में ही सुना दी गई और सजा में आरोपी के बाल काट दिए गए। वहीं अब सोशल मीडिया पर पुलिस की इस हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल घटना सहारनुपर के बेहट थाने का है जहां क्षेत्र के तावली गांव के रहने वाले अनीस नाम के युवक पर गांव की ही एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने अनीस को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। आरोप है कि पुलिस ने भी पहले कोतवाली में आरोपी की पिटाई की और फिर थाने में ही नाई को बुलाकर अनीस के बाल कटवा दिए गए। देखें वीडियो- यूपी पुलिस ने थाने में ही आरोपी को सुनाई सजा, कटवा दिए बाल

ये भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में परीक्षा के लिए पहुंच गए इतने अभ्यर्थी कि सारे हाेटल हाे गए फुल, जानिए क्या किया फिर अभ्यर्थियाें ने

हालाकि पुलिस जब आरोपी को सजा देने में मगरूर थी तभी कोतवाली में ही मौजूद एक व्यक्ति ने इस कारनामे को अपने मोबाइल फ़ोन के कैमरे में कैद करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मी ने उसके कैमरे को बंद करा दिया। लेकिन इस दौरान करीब 4 सेकेंड की रिकॉर्डिंग में पुलिस का यह पूरा कारनामा रिकॉर्ड हो गया।

Updated on:
18 Jun 2018, 10:40 AM IST
Published on: