
यूपी पुलिस भर्ती
इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी पुलिस एवं आरक्षी आर्म कान्सटेबुलरी परीक्षा 2018 के लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गये है। जिसके लिए पुलिस विभाग और परीक्षा नियंत्रक विभाग ने पुख्ता इंतजाम किया है।
इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 और 19 जून को लगभग चालीस हजार पद के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा होगी।
पूरे प्रदेश में कुल 680 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें लगभग 22 लाख अभ्यार्थी शामिल होंगे। जनपद में कुल 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गये है। चार पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में लगभग 36648 अभ्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए त्रिस्तरीय टीम गठित की गई है। परीक्षा कक्ष में सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे प्रवेश करेंगे। परीक्षा केन्द्र के अन्दर हवाई चप्पल में ही प्रवेश होगा।
परीक्षा में जूता पूरी तरह से प्रतिबन्धित किया गया है। पेन के अलावा कुछ भी नहीं ले जा सकते है। परीक्षा में प्रवेश पत्र एवं अन्सर सीट जमा कर ली जायेगी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा 3.05 से शुरू होकर 5.5 पर समाप्त होगी। सभी परीक्षा केन्द्र शहर के पास ही बनाये गये है। झूंसी, फाफमऊ, नैनी और शहरी क्षेत्र में है।नकल रोकने के लिए केन्द्र व्यवस्थापक व स्कूल के कर्मचारी, कानून टीजीएस उत्तर प्रदेश और एक सब इंस्पेक्टर, महिला सिपाही केन्द्र के अन्दर और बाहर छह सिपाही एक सब इंस्पेक्टर एवं दस परीक्षा केन्द्रो पर एक इंस्पेक्टर, सीओ और तीन एडीएसनल एसपी लगाये गये है।
By- Prasoon Pandey
इसे भी पढ़ें
केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से बद्तमीजी, कार सवार तीन युवकों ने किया पीछा, काफिले में घुसने की कोशिश
इसे भी पढ़ें
यूपी के जौनपुर में खदेड़ी गई खाकी, लोगों ने ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया
इसे भी पढ़ें
50 के ईनामी बदमाश ने इलाहाबाद में दो युवकों पर किया हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत
इसे भी पढ़ें
आधी रात को दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मदद के लिये चिल्लाने लगी
इसे भी पढ़ें
BREAKING: प्रतापगढ़ में दबिश देने गए दरोगा वजीउल्ला खां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इलाहाबाद रेफर
इसे भी पढ़ें
थाने में हुआ प्रेम विवाह, विदा कराने नहीं पहुंचा प्रेमी तो प्रेमिका ने उठाया हैरान करने वाला कदम
इसे भी पढ़ें
मोदी सरकार को चेतावनी, नहीं किया यह काम तो 2019 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा
इसे भी पढ़ें
UP में भाजपा विधायक की शिकायत के बाद सील की गई मस्जिद, लगाई गई फोर्स
इसे भी पढ़ें
समाजवादी पार्टी से तीन नेताओं को निष्कासित करने का प्रस्ताव पास!, जानिये तीनों के नाम
Updated on:
18 Jun 2018, 10:26 AM IST
Published on:
18 Jun 2018, 10:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.