
अनुप्रिया पटेल
मिर्ज़ापुर. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। रविवार को मिर्जापुर जिले में सभी कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वह फ्लाइट पकड़ने वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट जा रही थी। फोर्ड कार सवार बीएमएस के तीन छात्रों ने पहले उनके काफिले में घुसने कि कोशिश किया।थोड़ी दूर जा कर मंत्री के काफिले के बगल में चलने लगे और मंत्री व उनके समर्थकों को गाली देने लगे। वह लोग मंत्री की गाड़ी का पीछा कर लगातार बदसलूकी और गालियां बकते रहे। केंद्रीय मंत्री ने इसकी शिकायत वाराणसी पुलिस को किया तब मिर्जामुराद पुलिस ने काफिले के साथ चल रही गाड़ी को रोक कर पकड़ा। तीनों का मेडिकल करवा कर पूछताछ किया जा रहा है।
अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल के मुताबिक केंद्रीय मंत्री जिले से जैसे ही चील्ह इलाके में पुरजागिर के आस पास पहुंची तभी फोर्ड कार से भदोही जा रहे तीनों छात्र अपनी कार काफिले के आगे-पीछे करने लगे और फब्तियां कसने लगे। इसपर मंत्री कि सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक कर समझाने कि कोशिश किया पर वह लोग नहीं माने। बताते हैं कि गाड़ी में सवार तीन छात्र गालियां बक रहे थे और हाथों से इशारे भी कर रहे थे। परेशान हो कर मंत्री कि सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ के जवानों ने जब उन्हे खदेड़ा तो तेजी से भाग निकले। पर मंत्री जी का काफिला जब औराई पहुंचा तो यही लड़के फिर से वैसी ही हरकत करने लगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने वाराणसी के एसएसपी को मामले कि जानकारी दी।
वाराणसी-मिर्ज़ापुर सीमा पर मिर्जामुराद पुलिस ने काफिले के साथ चल रही कार को पकड़ा। कार में सवार तीनो छात्रों से पूछताछ कर रही है। मामले पर आशीष पटेल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में लागातार मंत्री कि सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। इस हादसे के दौरान पुलिस द्वारा मुहैया कराया गया स्कार्ट मंत्री काफिले से काफी दूर था। उनकी सुरक्षा में हो रही लापरवाही पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
By Suresh Singh
Published on:
11 Jun 2018, 10:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.