5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जापुर में मासूम से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मिर्जापुर

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 3 May 2018, 9:01 AM IST

crime case

परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया

मिर्ज़ापुर. जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़के द्वारा छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। देर शाम को पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया पूछताछ की जा रही है।

अदलहाट पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि घर वाले किसी काम घर के बाहर थे। उनकी छह साल की मासूम बेटी कमरे में अकेली थी। पड़ोस का नाबालिक युवक घर में घुसकर दरवाजा बन्द कर लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था। अचानक जब मासूम का पिता घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखा तो नाबालिग लड़का मासूम घर के भीतर था। पिता के शोर मचाने बाद मासूम को बचायाजा सका। पुलिस आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष अदलहाट विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित परिवार के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना कि जाँच के लिए एसपी आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ किया।

22 अप्रैल को भी हुई थी नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या

बतादें कि जिले में रेप और गैंगरेप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अभी 22 अप्रैल को हलिया थाना इलाके में नाबालिक की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं इतने गंभीर मामले में भी पुलिस की लापरवाही जारी रही। पीड़ित परिवार आरोप लगाता रहा कि गैंगरेप के बाद बेटी की हत्या के आरोपीयों को स्थानीय पुलिस बचाने का काम कर रही है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकाय मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को चौकी प्रभारी समेत एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।