सहारनपुर

सहारनपुर में हैवानियत, ‘पापा-पापा’ चिल्लाता रहा मासूम, उल्टा लटकाकर मौलाना बरसाते रहें डंडे

Saharanpur Madarsa Video: सहारनपुर के मदरसे में मासूम पर मौलानाओं ने कहर बरपाया। मौलाना ने मासूम के पैर पकड़कर उसे उल्टा लटकाया और फिर डंडे बरसाए। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
uttar pradesh news, Saharanpur police, Saharanpur news, Saharanpur crime news
Maulana Beat Student Video | (फोटो सोर्स- X)

Saharanpur Madarsa Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी खून खौल उठेगा। एक मदरसे में शिक्षा के नाम पर मासूमियत के साथ जो हुआ, वह बर्बरता की हदें पार करने वाला है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दो मौलाना एक छोटे से बच्चे को किसी अपराधी की तरह उल्टा लटकाकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बच्चा दर्द से 'मम्मी-पापा' चिल्लाते हुए रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन पत्थर दिल मौलानाओं का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा।

उल्टा लटकाया और 42 बार मारी लाठियां

वायरल विडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स ने बच्चे के पैर पकड़कर उसे हवा में उल्टा लटका रखा है, वहीं दूसरा मौलाना हाथ में छड़ी लेकर मासूम पर ताबड़तोड़ वार कर रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे पर एक, दो या तीन बार नहीं, बल्कि करीब 42 बार लाठियां बरसाई गई है।

दर्द से कराहता रहा बच्चा, नहीं पसीजा दिल

पिटाई के दौरान मासूम बच्चा लगातार 'मम्मी-पापा' चिल्लाकर रहम की भीख मांगता रहा। वह दर्द से छटपटा रहा था, लेकिन पत्थर दिल आरोपियों का मन नहीं पसीजा।

तीसरा शख्स बनाता रहा वीडियो

इस हैवानियत में एक तीसरा इंसान भी शामिल है, जो इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। उसने न तो बच्चे को बचाया और न ही इसे रोकने की कोशिश की। यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लोगों ने पुलिस कारवाई की मांग की

इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन वहीं सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही गंगोह थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Updated on:
05 Apr 2026 02:51 pm
Published on:
05 Apr 2026 02:51 pm