सहारनपुर

सहारनपुर में ग्रामीणों ने गुलदार के बच्चे काे पीट-पीटकर मार डाला

कई दिनाें से गुलदार के खाैफ से दहशत में थे ग्रामीण गुस्साए ग्रामीणाें ने गुलदार के बच्चे के उतार माैत के घाट एक ग्रामीण नामजद 22 के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2021, 9:28 PM IST
guldar.jpg
guldar

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) आदमखोर गुलदार की दहशत में ग्रामीणों ने उसके बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुस्साएं ग्रामीणाें ने ( villagers killed ) वन विभाग के अफसरों के सामने ही गुलदार के बच्चे को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत ( Guldar killed ) के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने एक ग्रामीणाें काे नामजद करते हुए 22 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल सहारनपुर के थाना फतेहपुर के गांव बुड्ढा खेड़ा पुंडीर के ग्रामीण पिछले कई दिनाें से एक गुलदार से दहशत में थे। कारण भी था, यहां आदमखोर गुलदार ग्रामीणों पर हमला कर रहा था। इन हमलों से परेशान गांव वालों का मंगलवार काे गुस्सा फूट पड़ा और उन्हाेंने वन विभाग के अफसरों के सामने ही गुलदार के बच्चे को लाठी-डंडों और हथियारों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणाें ने कहा कि, पिछले कई दिनों से वह दहशत में थे। गुलदार ने अभी हाल ही में एक नील गाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया था।

ग्रामीणों पर भी गुलदार कई बार हमले कर चुका था। ग्रामीणाें ने यह भी कहा कि उन्हाेंने कई बार वन विभाग के अफसरों से भी शिकायत की लेकिन वह कुछ भी नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्हे मजबूर हाेकर हथियार उठाने पड़े। वन विभाग की टीम ने जगह-जगह पिंजरा लगाकर और जाल लगाकर गुलदार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह भी गुलदार ने किसी ग्रामीणा पर हमला करने की काेशिश की थी इसी से परेशान हाेकर ग्रामीण जंगलों की ओर निकले थे। ग्रामीणों ने गुलदार काे घेर लिया और उसे माैत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने एक ग्रामीण काे नामजद करते हुए करीब 20 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Updated on:
5 Jan 2021, 9:28 PM IST
Published on: