
पत्रिक न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर ( Weather forecast ) ठंड एक बार फिर से अपना असली रूप दिखा रही है। गुरुवार काे वेस्ट यूपी में सहारनपुर सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां पारा ( Mercury reached ) दाे डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ाें से आ रही ठंडी हवाओं के चलते पारे में भारी गिरावट दर्ज हुई है। माैसम विशेषज्ञों ने आशंका जताई जाई है कि अगले तीन भी बेहद ठंडे रहेंगे और वेस्ट यूपी समेत एनसीआर काेहरे की चपेट में रहेगा।
गुरुवार का दिन वेस्ट यूपी ( west up news ) के जिलाें में मसूरी और ऋषिकेश से भी ठंडा रहा। पहाड़ी इलाकों में धूंप दिखाई दी जिससे बर्फ पिंघलना शुरू हुई और ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चली। यही कारण है कि वेस्ट यूपी में ठंड अपना कहर बरपा रही है। गुरुवार को सहारनपुर में तापमान गिरकर दाे डिग्री हाे गया। यहां अधिकतम तापमान भी महज 18 डिग्री ही रिकार्ड किया जा सका। इससे वेस्ट यूपी में रात में भी ठंड बरकरार रही।
( weather news ) इसी तरह से गुरुवार काे मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। शामली जिला मुजफ्फरनगर से भी ठंडा रहा और यहां तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया। शामली का तापमान मुजफ्फरनगर से एक डिग्री कम रहा। इसी तरह से मेरठ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। बिजनाैर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। बागपत का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि देहरादून का तापमान इन सभी जिलाें से अधिक 9 डिग्री रहा।