सहारनपुर

शिवालिक की पहाड़ियों से सटे सहारनपुर में अचानक बदला माैसम, झमाझम बरसात शुरू

Highlights दिन निकलते ही बदला माैसम आसमान में छा गए काले बादल झमा-झम शुरू हुई बरसात

less than 1 minute read
सहारनपुर

सहारनपुर। शिवालिक की पहाड़ियों से सटे सहारनपुर में रविवार सुबह अचानक बरसात शुरू हाे गई। माैसम में तेजी से बदलाव हुआ। सुबह के समय आसमान में बादल छा गए और इसके कुछ ही देर बाद बरसात शुरू हाे गई।

अचानक हुई इस बरसात ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। दरअसल, वर्तमान समय गेहूं की फसल की कटाई का है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चाैधरी का कहना है कि, लॉक डाऊन से किसान पहले ही परेशान था और अब बदले माैसम ( Weather ) ने उसकी परेशानियों काे और बढ़ा दिया। अचानक हुई बरसात से कटी हुई फसल भीगने से अब किसान की मु्श्किल और बढ़ गई है।

सहारनपुर यूपी का ऐसा जिला है जिसकी सीमाए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की सीमा पर शिवालिक की पहाड़िया हैं। यही कारण है कि यहां माैसम अक्सर तेजी से बदलता रहता है। शनिवार काे जिले में तापमान काफी अधिक था। अब अचानक तापमान में गिरावट आई है। बरसात के बाद रविवार काे माैसम में ठंडक आ गई।

Updated on:
26 Apr 2020 11:22 am
Published on:
26 Apr 2020 11:21 am
Also Read
View All