गाजियाबाद. जहां एक तरफ लॉकडाउन पार्ट-2 में केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत दुकानाें को सोशल डिस्टेंसिंग और कुछ शर्तों के साथ खोलने के आदेश जारी किए हैं। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए साफ तौर पर कहा है कि शहर में जितनी भी किराने की दुकानें हैं अब निर्धारित समय पर बंद कर दी जाएंगी। वहीं, किराना व्यापारियों का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार दुकानों को तय समय पर ठीक चार बजे बंद किया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा है।