रानी नागर के उत्पीड़न की जानकारी मिलने से बादलपुर के ग्रामीणों में रोष है। बसपा सांसद मलूक नागर, लोनी विधानसभा से पूर्व विधायक मदन भैया समेत कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केंद्र और हरियाणा के मुख्यमंत्री से आईएएस रानी नागर को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। वहीं, इस मामले में पूर्व मंत्री करतार सिंह नागर ने बसपा सुप्रीमो को फोन कर मदद मांगी है, जिसके जवाब में बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे केंद्र और हरियाणा सरकार के सामने उठाने का आश्वासन देते हुए कार्रवाई की मांग की है।