सहारनपुर। जनपद के देवबंद में शनिवार को 8 अफगानी छात्र समेत 9 की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिसके बाद सभी को कोविड-1 अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, अफगानी छात्रों को रविवार को दिल्ली स्थित अफगानिस्तान एंबेसी पहुंचना था। यहां से उन्हतें वापस अफगानिस्तान भेजा जाना था। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।