दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुई तबलीगी जमात में शामिल 44 लोग गौतमबुद्ध नगर में मिले थे। उन्हें क्वारंटाइन किया गया था। उनके सैंपल की टेस्टिंग में कुछ पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उनमें से कुछ में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। उस समय से ही प्रशासन जमातियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में लगातार जुटा हुआ है। हालांकि जमातियों में गौतमबुद्ध नगर जिले का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं था। लेकिन, दूसरे राज्यों और जिलों से आए लोगों की तलाश की जाती रही है। जेसीपी लॉ एंड आर्डर अखिलेश मीणा ने बताया था कि दादरी से 11, फेज-2 थाना क्षेत्र से 10, थाना इकोटेक-3 से 6 और थाना दनकौर से 17 व्यक्तियों के तबलीग जमात में शामिल होने की जानकारी मिली थी।