सम्भल

अखिलेश यादव के जबरा फैन ने सीने में गुदबाया टैटू, गदगद होकर सपा अध्यक्ष ने किया ये काम

सपा युवा नेता हरवीर यादव ने अपने सीने में अखिलेश यादव का टैटू गुदवाया है। जिससे वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस बात की जानकारी जैसे ही सपा अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने लखनऊ स्थित अपने आवास पर बुलाकर हरवीर को सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Sep 02, 2022
akhilesh_yadav_fan_tattooed_on_his_chest_in_sambhal.jpg

दुनिया में हर किसी का कोई न कोई ऑइडल होता है। यूपी के संभल में रहने वाला एक युवक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का इस कदर जबरा फैन है कि उसने अखिलेश यादव का टैटू अपने सीने पर बनवा लिया है। इस बात की जानकारी जैसे ही सपा अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने मंगलवार को तुरंत युवक को लखनऊ स्थित अपने आवास पर बुलवा लिया और टैटू को देखते हुए उसे सम्मानित किया। इतना ही नहीं अखिलेश ने अपने फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई। जिसे उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। साथ ही उसे ट्वीट भी किया है।

युवा सपा नेता है हरवीर यादव

बता दें कि सम्भल जनपद के पवांसा ब्लॉक के अंतर्गत निरयावली गांव का रहने वाला सपा युवा नेता हरवीर यादव पुत्र प्रताप सिंह यादव अखिलेश यादव का जबरदस्त फैन है। उसने अपने सीने में अखिलेश यादव का टैटू गुदवाया है। जिससे वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इससे पहले हरवीर यादव ने कुछ महीने पहले कैला देवी मंदिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने वाले स्थान पर गंगा जल छिड़क दिया था। इस मामले में कार्रवाई होने के बाद हरवीर यादव चर्चा में आया था।

अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

वहीं अब हरवीर यादव अपने सीने पर बने अखिलेश यादव के टैटू से चर्चा में आए हैं। वहीं सीने पर टैटू गोदवाने की जानकारी मिलते ही अखिलेश यादव ने हरवीर को मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर बुला लिया। जहां उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बुधवार को अपने अखिलेश यादव ने हरवीर यादव के सीने पर बने टैटू के साथ अपना फोटो फेसबुक पर शेयर और ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि हमें नाज है अपने समर्पित कार्यकर्ताओं पर।

Published on:
02 Sept 2022 12:06 pm