सम्भल

Sambhal News: हाथों पर मेहंदी लगाकर लाल जोड़े में बैठी रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं आया दूल्हा

Sambhal News: यूपी के संभल में हाथों पर मेहंदी लगाकर लाल जोड़े में सजी दुल्हन सात फेरे लेने आ रहे दूल्हे का इंतजार करती रही। दुल्हन व उसके परिजन बाट निहार कर थक गये लेकिन न दूल्हा पहुंचा न बरात आई।

less than 1 minute read
Jul 13, 2024
Sambhal News Today

Sambhal News Today: संभल में हाथों पर मेहंदी लगाकर लाल जोड़े में दुल्हन सात फेरे लेने आ रहे दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन दूल्हा नहीं आया। घंटों बाद उदास चेहरा लिए दूल्हे के माता-पिता हाथ में दूल्हे लापता हो जाने की एफआईआर लेकर पहुंचे। नाराज दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के माता पिता को पकड़कर बैठा लिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग जुटे तो दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष को शादी में हुआ खर्चा देकर अपनी जान छुड़ाई।

बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के एक गांव निवासी ग्रामीण के बेटे की शादी संभल जिले के थाना धनारी के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी से तय हुई थी। 10 जुलाई को सगाई की रस्म पूरी हुई थी। 12 जुलाई को बहजोई के बीआर बैंकट हॉल में शादी होना तय हुआ था। दुल्हन पक्ष सुबह ही बैंकट हॉल में आ गया था। बरात के स्वागत का शानदार इंतजाम कर दावत के लिए पकवान बनवाए गए थे।

पिया के घर जाने की हसरत के साथ दुल्हन अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर शादी के जोड़े में अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी। लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा तो दुल्हन पक्ष में मायूसी छा गई। जब बरात आने की उम्मीद टूट गई तो रात साढ़े आठ बजे दूल्हे के माता-पिता पहुंचे। माता-पिता ने दूल्हे के गायब हो जाने की वजह से बारात नहीं आने की बात कही। आक्रोशित दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के माता-पिता व भाई को बैंकट हॉल में बैठा लिया। शुक्रवार की दोपहर फैसले के बाद दोनों पक्ष वहां से गए।

Also Read
View All

अगली खबर