सम्भल

ये क्या बोल गए सपा विधायक इकबाल महमूद? कांवड़ यात्रा के शिवभक्तों की गुंड़ों से तुलना

Sambhal News: सपा विधायक इकबाल महमूद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे हैं। महमूद का ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2025, 11:09 AM IST
Iqbal Mahmood
सपा विधायक के बिगड़े बोले-फोटो सोर्स- फेसबुक

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल से विधायक इकबाल महमूद ने विवादित बयान दिया है। इकबाल महमूद ने दावा करते हुए कहा कि शिवभक्तों से ज्यादा, गुंडे कांवड़ यात्रा में हैं। तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने की बात भी उन्होंने कही। कांवड़ यात्रा की पवित्रता और उसमें शामिल लोगों के व्यवहार पर महमदू के बयान ने सवाल उठाए हैं, जिसको लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चा हो रही है।

शिवभक्तों से ज्यादा, कांवड़ यात्रा में गुंडे- इकबाल महमूद

सपा विधायक इकबाल महमूद ने हुड़दंग कर रहे कांवड़ियों को लेकर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे होने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि सड़कों पर गुंडागर्दी और तोड़फोड़ ये लोग कर रहे हैं, इन लोगों की जगह जेल में है। इन उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग महमूद ने सरकार से की है।

मुजफ्फरनगर में हुई घटना का किया जिक्र

मुजफ्फरनगर में हुई एक घटना के बारे में बताते हुए महमूद ने कहा कि कांवड़ यात्रियों ने वहां बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन में जमकर तोड़फोड़ की। कांवड़ यात्रा में सच्चे शिव भक्तों की संख्या कम होने की बात भी महमूद ने कही। साथ ही उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने वालों की संख्या ज्यादा है।

परलोक में भुगतना पड़ेगा फल- MLA महमूद

विधायक महमूद ने कहा, '' अच्छे कर्म ये लोग नहीं कर रहे हैं बल्कि दूसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन्हें इनके कर्मों का फल परलोक में भुगतना पड़ेगा।''

उपद्रवियों के लगाए जाएंगे पोस्टर- सीएम योगी आदित्यनाथ

वहीं कांवड़ यात्रा में उपद्रव मचाने वाले लोगों के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी का कहना है कि CCTV से निगरानी कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव मचाने वालों की जा रही है। सीएम योगी ने यात्रा समाप्त होने के बाद उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
21 Jul 2025, 11:09 AM IST
Published on: