Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में आज शुक्रवार की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शहर में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए डीएम ने 30 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। PAC और RAF के साथ ही यूपी पुलिस के जवानों को शहर में तैनात किया गया है।
Sambhal News Today: संभल हिंसा (Sambhal Violence) का आज 13वां दिन है। शुक्रवार होने के चलते शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज होगी। प्रशासन अलर्ट है। शहर में 30 मजिस्ट्रेट के साथ PAC और RAF की तैनात की गई है।
पुलिस ने 3-लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों पर पुलिस का पहरा है। प्रशासन ने मस्जिद के इमामों से अपील की है कि नमाज हमेशा की तरह शांतिपूर्वक तरीके से अदा कराई जाए। कोई नई परंपरा न शुरू की जाए।