सम्भल

Sambhal: घरेलू विवाद में पति का प्राइवेट पार्ट काटा, फिर तेजाब पी गई पत्नी, घटना से इलाके में हड़कंप

Sambhal News: संभल के असमोली इलाके में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद महिला ने संदिग्ध हालात में तेजाब पी लिया।
less than 1 minute read
May 28, 2025
Husband private part cut off in domestic dispute in Sambhal
Sambhal: घरेलू विवाद में पति का प्राइवेट पार्ट काटा..

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके कुछ ही समय बाद महिला ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला

घटना बीते बुधवार रात की है, जब पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। इसके बाद महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाते हुए तेजाब का सेवन कर लिया।

दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मुकदमे

छह दिन बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को पति ने पत्नी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, महिला के भाई ने भी आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों पर दहेज की मांग पूरी न करने और मारपीट कर बहन को जबरन तेजाब पिलाने का केस दर्ज कराया है।

पुलिस की गहन जांच और बयान दर्ज

थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और पति-पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य स्थिति में सुधार, जल्द होगी कार्रवाई

फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी व कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
Sambhal Violence Report: ‘राम भक्तों को आतंकवादी मानना उनकी सोच’, संभल रिपोर्ट और कांवड़ विवाद पर साक्षी महाराज का बयान

कैसे शुरू हुआ बवाल? जांच आयोग की रिपोर्ट में दर्ज 190 से ज्यादा गवाहों के बयान, संभल हिंसा की परत-दर-परत पड़ताल

पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम थी हिंसा! सांसद बर्क समेत विधायक के बेटे की भी थी भूमिका; संभल मामले में जांच आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

गोलगप्पे खाए, पैसे मांगे तो सिर में मार दी गोली: संभल कोर्ट ने हत्यारे को सुनाई उम्रकैद की सजा

Shivling Found in Chandausi: बगीचे में बेलपत्र तोड़ने गई महिला, मिट्टी हटाई तो दिखा शिवलिंग जैसा पत्थर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़