सम्भल

शहीद की बेटी ने जताई सेना में भर्ती की इच्छा, डेढ़ साल की उम्र में उठ गया था पिता का साया, मां ने किया सपोर्ट

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल की 17 वर्षीय दीक्षा सिंह, शहीद अमित कुमार सिंह की बेटी हैं, जिन्होंने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया है।

less than 1 minute read
May 11, 2025
शहीद की बेटी ने जताई सेना में भर्ती की इच्छा..

Martyr daughter expressed her wish to join army in Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली 17 वर्षीय दीक्षा सिंह ने भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की इच्छा जताई है। दीक्षा के पिता, शहीद अमित कुमार सिंह, 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ऑपरेशन ग्रीन हंट के दौरान नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

दीक्षा उस समय मात्र डेढ़ वर्ष की थीं। जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं, उनकी मां पुष्पा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें उनके पिता की वीरता और शहादत की कहानी सुनाई। तभी से दीक्षा ने अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए देश सेवा का संकल्प लिया।

भारत सरकार से की अपील

दीक्षा ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें सेना में भर्ती होने का अवसर दिया जाए। वह अपने पिता की तरह देश के लिए समर्पण भाव से सेवा करना चाहती हैं। दीक्षा अपनी मां की इकलौती संतान हैं, और उनकी इस इच्छा को उनकी मां पुष्पा देवी का पूरा समर्थन प्राप्त है।

Also Read
View All

अगली खबर