सम्भल

मासूम की सिसकियां भी नहीं रोक पाईं पड़ोसी के प्यार अंधी मां के कदम, 2 बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी से हुई रवाना

संभल में तीन बच्चों की मां को अपने पड़ोसी से प्यार हो गया। प्यार का परवान चढ़ा तो महिला अपना घर और 2 मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई।

2 min read
May 09, 2026
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत ChatGPT )

यूपी के संभल जिले के बनियाठेर थाना परिसर में सोमवार को एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। तीन बच्चों की मां अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ पंजाब जाने की जिद पर अड़ गई। परिजन घंटों तक महिला को बच्चों के भविष्य का हवाला देकर समझाते रहे। बच्चे थाने में ही रोते रहे, लेकिन महिला अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ पंजाब रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें

AC सर्विस सेंटर में आग का तांडव: जिंदा जल गया बुजुर्ग, 12 गाड़ियां भी खाक, कंपा देगा हादसे का मंजर

लोग बोले आखों पर विश्वास नहीं होता

इस प्रकरण में सबसे मार्मिक पल तब आया, जब महिला का 5 साल का मासूम बेटा उससे लिपटकर बिलखने लगा। बच्चे की सिसकियां और परिजनों की मिन्नतें भी महिला के कदम नहीं रोक सकीं और आखिरकार वह प्रेमी का हाथ थामकर पंजाब के लिए रवाना हो गई। बाद में परिजनों के कहने पर महिला सबसे छोटे बच्चे को अपने साथ ले गई, लेकिन 2 बेटों को छोड़ गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने कहा है कि कोई मां अपने बच्चों को ऐसे तड़पता हुआ छोड़कर कैसे जा सकती है? इस घटना पर विश्वास नहीं होता है।

चार महीने पहले प्रेमी संग छोड़ दिया था घर

बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस विवाहिता ने कुछ महीने पहले ही अपना घर छोड़ दिया था। महिला पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ घर छोड़कर पंजाब चली गई थी। वहां दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब 4 महीने बाद युवक बिना बताए गांव लौट आया। प्रेमी के गांव लौटने की जानकारी मिलने पर महिला भी उसे तलाशते हुए गांव पहुंच गई। गांव पहुंचने के बाद महिला युवक के साथ दोबारा रहने की जिद करने लगी, लेकिन युवक ने उसे साथ ले जाने से ही इंकार कर दिया।

थाने पहुंचा मामला, तीन घंटे चली पंचायत

प्रेमी के इनकार के बाद महिला बनियाठेर थाने पहुंच गई और अपने कथित प्रेमी के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न की तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को थाने बुला लिया। महिला अपने पांच साल के बेटे को भी साथ लेकर थाने पहुंची थी। थाने में दोनों पक्षों के बीच करीब तीन घंटे तक पंचायत चली। इस दौरान परिवार और रिश्तेदार महिला को समझाते रहे और कहते रहे कि, उसके फैसले का असर बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा लेकिन महिला लगातार प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ी रही।

बेटे की रोती आंखें देख भावुक हुए लोग

काफी देर तक चली बातचीत के बाद युवक महिला को साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया। जैसे ही महिला प्रेमी के साथ जाने लगी, उसका पांच साल का बेटा मां से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की हालत देखकर थाना परिसर में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। परिजनों के अनुसार, बच्चे का चाचा उसे अपने पास रखने को तैयार था, लेकिन मासूम लगातार मां के साथ जाने की जिद करता रहा। आखिरकार परिजनों ने बच्चे को महिला के साथ भेज दिया। हालांकि, महिला अपने 2 अन्य बच्चों को गांव में ही छोड़कर प्रेमी संग पंजाब चली गई।

Published on:
09 May 2026 09:37 pm
Also Read
View All