सम्भल

यूपी की शिक्षा मंत्री बोलीं- पीएम मोदी भगवान के प्रतिनिधि, उनसे कोई नहीं कर सकता मुकाबला

उत्तर प्रदेश की मंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को कहा कि कोई भी नरेंद्र मोदी को पीएम पद से नहीं हटा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2022, 3:43 PM IST
oidfg.jpg
तस्वीर: शिक्षा मंत्री गुलाब देवी

उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी भगवान के अवतार हैं। ऐसे में उनको कोई नहीं हरा सकता, वो जब तक चाहें प्रधानमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

पीएम मोदी हैं असाधारण प्रतिभा के व्यक्ति
संभल जिले की चंदौसी सीट से विधायक गुलाब देवी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान का अवतार बताया है। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी एक अवतार की तरह हैं। भगवान ने उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजा है। उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

गुलाब दे्वी ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी चाहें तो जिंदा रहने तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं। उनका कोई विरोध नहीं है। पीएम के मुंह से जो भी शब्द निकलता है, पूरा देश उसको पूरी तरह से मानता है।


मुस्लिम पीएम की मांग को बताया अटकलबाजी
हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी और कुछ दूसरे नेताओं ने भारत में किसी मुस्लिम महिला को पीएम बनाए जाने की मांग की थी। इस पर हुए सवाल पर गुलाब देवी ने कहा, "भारत एक प्रजातांत्रिक देश है, यहां कोई भी बयानबाजी कर सकता है। किसी के बोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसको हम ज्यादा महत्व नहीं देते। ये अटकलें हैं और अटकलों से कुछ नहीं होता है।"

ठेके पर नकल होती है, बयान से सुर्खियों में थी गुलाब देवी
हाल ही में यूपी के सरकारी स्कूलों की पढ़ाई और काम-काज को लेकर सरकार पर विपक्ष अकसर सवाल उठाता रहा है। इसे लेकर गुलाब देवी ने कहा था कि विपक्ष का हंगामा करना सही है। विपक्ष के समय में ठेके पर नकल होती थी। उनके सभी अड्‌डे बंद हो गए। ऐसे में अब उन्हें कैसे चैन पड़ेगा?

गुलाब देवी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में राज्यमंत्री हैं। गुलाब देवी चंदौसी विधानसभा से चार बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। गुलाब देवी 2008 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी की राज्य उपाध्यक्ष भी रही हैं।

Published on: