सम्भल

Sambhal: कुल 47 भेजे गए जेल अभी और 91 आरोपियों को गिरफ्तार करेगी पुलिस  

Sambhal में हुई हिंसा में पुलिस को अभी 91 आरोपियों को गिरफ्तार करना है। पुलिस ने कुल 47 को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
less than 1 minute read
Dec 24, 2024
Sambhal
ASP Sambhal Shrish Chandra

Sambhal में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में शामिल कुल 138 आरोपियों की पहचान संभल पुलिस ने की है। पुलिस ने कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने मामले में शामिल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभी 44 आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

Sambhal: पुलिस ने क्या कहा ?

एएसपी संभल श्रीश चंद्र ने कहा कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद इलाके के पास एक हिंसक घटना हुई थी। घटना के सिलसिले में कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 91 लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। आज सात और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

वीडियो से हुई पहचान 

वीडियो में कई लोग हाथों में पत्थर लिए दिख रहे हैं। ये पत्थर वे लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर फेंक रहे हैं। यह लोग एक के बाद एक लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर ईंट, पत्थर सहित तमाम चीजें बरसाते दिख रहे हैं। संभल हिंसा मामले में 20 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

सर्वे के दौरान हुआ था पथराव

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए पथराव किया गया था। पत्थरबाजी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई युवक पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। युवकों ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा है, ताकि पुलिस में उनकी पहचान न हो सके।