सम्भल

मामी से निकाह का जुनून: पति बना हैवान, संभल में पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या, चार बच्चों के सामने हुई मां..

Sambhal Crime: यूपी के संभल में एक पति ने अपनी आशा वर्कर पत्नी की कैंची से हत्या कर दी और खुद पर भी हमला किया। पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर घायल हो गया।

2 min read
Mar 16, 2026
संभल में पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या..

Asha Worker Murder Sambhal: संभल के गांव मंडी किशनदास सराय में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। 38 वर्षीय नजमा, जो स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर के पद पर कार्यरत थीं, अपने पति नफीस के हाथों कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पति ने खुद भी कैंची से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

मुरादाबाद में मेयर बनाम प्रशासन: महापौर ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला

पति की मामी से निकाह की चाह ने बढ़ाया तनाव

जानकारी के अनुसार, नजमा और नफीस की शादी 15 साल पहले हुई थी। हालांकि, पिछले दो साल से पति-पत्नी के बीच तनाव और झगड़े लगातार बढ़ते जा रहे थे। नफीस अपनी मामी से शादी करने की जिद पर अड़ा था, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहा। नजमा ने अपने पति के निकाह करने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई थी और एक साल पहले मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

चार बच्चों के सामने हुई मां की हत्या

नजमा पिछले सवा साल से आशा वर्कर के पद पर कार्यरत थीं और अपने चार बच्चों अनबिया (13), मायरा (11), आफताब (9) और अजलान (2) का पालन-पोषण कर रही थीं। रविवार रात करीब 8 बजे रोजा इफ्तार के बाद नफीस अपनी पत्नी से मिलने उनके किराये के मकान पहुंचा। रात करीब 10 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने बताया कि उनके पिता ने मां पर कैंची से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने खुद भी कैंची से घायल हो गए।

मृतका को मृत अवस्था में लाया गया, पति गंभीर

दोनों लहूलुहान अवस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय लाए गए। डॉ. रामलाल यादव के अनुसार महिला को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि पति को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

आशा वर्कर की सहकर्मी का बयान

मृतका की आशा वर्कर साथी मेहरीन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच 2 साल से झगड़ा चल रहा था। नफीस अपनी मामी से शादी करना चाहता था। नजमा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन शाम को पति घर पहुंचा और कैंची से वार कर हत्या कर दी।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। बच्चों के अनुसार पिता ने मां को कैंची मारकर मौत के घाट उतारा दिया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read
View All

अगली खबर